scorecardresearch
Advertisement

कोरोना से महफूज रखने की तैयारी, टीकाकरण के लिए गांव-गांव में मुहिम

कोरोना के खिलाफ भारत का टीकाकरण क्यों सफल रहा. इसे जानने के लिए हम आपको एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं. ये तस्वीर बताने के लिए काफी है कि देश के लिए टीकाकरण अभियान कैसे जनअभियान में बदल चुका है. बिहार में बेगूसराय के गांव-गांव और गली-मुहल्लों में तमाम स्वास्थ्यकर्मी नारे और आवाज लगाकर लोगों को बुला रहे हैं ताकि वो टीका लगवाएं और कोरोना से खुद को सुरक्षित कर सकें. इलाके में कोरोना के खिलाफ टीके लगाने का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो अभी तक टीके की एक भी डोज नहीं ले सके हैं.