scorecardresearch
Advertisement

शिमला में लौटी रौनक, फूड फेस्टिवल में जुटी पर्यटकों की भीड़

अगर आपको नॉनवेज पसंद है तो शिमला की हंसी वादियां आपका इंतजार कर रही हैं. क्योंकि यहां चल रहा है शानदार फूड फेस्टिवल. शिमला का गुलाबी मौसम और उस मौसम में एक से बढ़कर एक लजीज़ व्यंजन किसी को भी अपना मुरीद बना सकती हैं. शिमला में वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी काफी उत्साहित हैं. शिमला ट्रेड फेयर और फूट फेस्टिवल के दौरान होटलों में फिर रौनक बढ़ गई है. बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से सैलानी शिमला पहुंचे हैं.