इंसान जिन्हें बेजुबान कहते है वो परिंदे ही अब इंसानों को नई जुबान देंगे. जेब्रा फिंच चिड़िया अभी तक सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थी लेकिन अब ये चिड़िया आवाज खो चुके इंसानों के लिए चमत्कार लेकर आई है. बरसों की मेहनत के बाद वैज्ञानिकों ने जेब्रा चिड़िया के ब्रेन सिग्नल को डिकोड करने में कामयाबी हासिल कर ली है. ये कामयाबी इंसानों के लिए गुड न्यूज़ इसलिए है क्योंकि जेब्रा चिड़िया के ब्रेन सिग्नल उन इंसानों से मेल खाते हैं जो लोग बोल नहीं सकते. यानी आसान भाषा में समझे तो अगर जेब्रा चिड़िया के ब्रेन सिग्नल समझ लिये गए तो उन लोगों के ब्रेन सिग्नल समझना भी आसान हो जाएगा जो बोल नहीं सकते. इस कामयाबी से उत्साहित वैज्ञानिक अब ऐसा डिवाइस बनाने की कोशिश में जुटे हैं जिससे मूक बधिर लोग अपनी भावनाएं सिग्नल के जरिये दूसरों तक पहुंचा सकेंगे. देखिए ये रिपोर्ट.
Researchers at the University of California have been successful in decoding brain signals of Zebra finch bird. The research outcome will help those who can not speak. Scientists are now working on a device by which mute people can communicate their feelings to others through signals. Watch the video to know more.