scorecardresearch

स्वाद ही नहीं त्वचा और बालों के लिए भी वरदान है चॉकलेट... यहां जान लें फायदे

चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ बाहरी रूप से भी उनकी देखभाल करते हैं. खासतौर पर डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाकर समय से पहले बुढ़ापा ला सकते हैं.

benefits of chocolate benefits of chocolate

चॉकलेट को आमतौर पर एक स्वादिष्ट मिठाई के रूप में जाना जाता है, लेकिन अब यह ब्यूटी केयर में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. कोको बीन्स से बनी चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ बाहरी रूप से भी उनकी देखभाल करते हैं. खासतौर पर डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाकर समय से पहले बुढ़ापा ला सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं चॉकलेट से होने वाले त्वचा और बालों को फायदे.

त्वचा के लिए चॉकलेट के फायदे
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाते हैं. इससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी उम्र बढ़ने के संकेत धीमे पड़ जाते हैं.

त्वचा को रखे हाइड्रेटेड
कोको त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है. यह स्किन बैरियर को मजबूत बनाकर त्वचा को मुलायम और स्मूथ बनाता है.

प्राकृतिक निखार बढ़ाए
चॉकलेट त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे त्वचा को ऑक्सीजन और पोषक तत्व अधिक मिलते हैं और चेहरा चमकदार दिखता है.

धूप से सुरक्षा
कोको में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करते हैं और सनबर्न की समस्या को कम कर सकते हैं.

तनाव कम कर त्वचा को बनाए स्वस्थ
चॉकलेट में ऐसे तत्व होते हैं जो तनाव को कम करने में सहायक होते हैं. कम तनाव का सीधा असर त्वचा पर दिखता है और पिंपल्स जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं.

बालों के लिए चॉकलेट के फायदे
बालों को पोषण

चॉकलेट में मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उनके विकास में मदद करते हैं.

बालों में लाए चमक
कोको बालों की क्यूटिकल्स को स्मूद करता है, जिससे बालों में प्राकृतिक चमक आती है और वे अधिक स्वस्थ दिखते हैं.

स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए
चॉकलेट हेयर मास्क लगाने से स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है.

नेचुरल कंडीशनर का काम
चॉकलेट आधारित हेयर पैक बालों को गहराई से कंडीशन करते हैं, जिससे वे मुलायम और मैसेज वाले बनते हैं.

डैमेज से सुरक्षा
कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को प्रदूषण, धूल और सूखेपन से बचाते हैं, जिससे बालों की क्वालिटी बेहतर रहती है.

ये भी पढ़ें: