scorecardresearch

Fennel and raisin water benefits: गर्मियों में रोज पिएं ये स्पेशल 'Water', शीशे जैसे चमकेगा चेहरा... शरीर को भी देगा ठंडक

सौंफ और किशमिश का पानी गर्मियों में फायदेमंद है क्योंकि दोनों की तासीर ठंडी होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और त्वचा पर निखार लाता है.

 fennel and raisin water fennel and raisin water

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है. तेज धूप और भीषण गर्मी शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन पैदा कर सकती है, जिससे कमजोरी, थकान और कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में आयुर्वेद में सौंफ और किशमिश का पानी एक घरेलू और प्रभावी उपाय माना गया है. इसे रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और कई फायदे मिल सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि रोजाना खाली पेट सौंफ और किशमिश का पानी पीने से क्या होता है.

सौंफ और किशमिश का पानी पीने के फायदे
सौंफ और किशमिश का पानी गर्मियों में फायदेमंद है क्योंकि दोनों की तासीर ठंडी होती है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और त्वचा पर निखार लाता है. इसे पीने का तरीका यह है कि रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ और चार से पांच किशमिश भिगो दें और सुबह छानकर पिएं और किशमिश खा लें.

शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद
सौंफ की तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है. किशमिश शरीर में पानी की कमी को कम करती है. यह लू और गर्मी से बचाव में सहायक है और शरीर को हाइड्रेट रखता है.

पेट की समस्याओं में राहत
सौंफ पाचन सुधरता है और गैस, एसिडिटी तथा पेट फूलने में राहत देती है. किशमिश का फाइबर कब्ज दूर करता है.  यह पानी पेट को हल्का रखता है और गर्मियों में पाचन बेहतर करता है.

एनर्जी बूस्ट करता है
किशमिश में प्राकृतिक शुगर और आयरन होता है जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है. यह मिश्रण थकान कम कर शरीर को तरोताजा करता है.

त्वचा को बनाता है हेल्दी
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट टॉक्सिन बाहर निकालते हैं जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है. यह पिंपल्स और रूखापन कम करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: