scorecardresearch

Benefits Of Neem: रोज चबा लें 4-5 पत्ते.. सर्दी-जुकाम रहेगा दूर, शरीर में इम्युनिटी रहेगी भरपूर

नीम की कोमल पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं.

Health Benefits Of Chewing Neem Leaves Health Benefits Of Chewing Neem Leaves

जैसे-जैसे मौसम करवट लेता है, सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले तेजी से सामने आने लगते हैं. तापमान और नमी में बदलाव के कारण शरीर की इम्युनिटी कमजोर पड़ सकती है. ऐसे समय में इम्युनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि शरीर इंफेक्शन से खुद को सुरक्षित रख सके. आयुर्वेद में कई ऐसी प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के शरीर को मजबूती देते हैं. इन्हीं में से एक है नीम, जिसे सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है.

नीम को आयुर्वेद में एक प्रभावशाली प्राकृतिक औषधि माना गया है. नीम की कोमल पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं. यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी बदलते मौसम के दौरान सुबह नीम की पत्तियां चबाने की परंपरा निभाई जाती है.

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
नीम की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने में सहायक होते हैं. सीमित मात्रा में नियमित सेवन करने से वायरल संक्रमण का खतरा कम हो सकता है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है.

खून की सफाई और त्वचा पर असर
नीम को खून साफ करने से लिए भी जाना जाता है. सुबह खाली पेट 4–5 कोमल नीम की पत्तियां चबाने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलने में सहायता मिलती है. इसका सकारात्मक असर त्वचा पर भी दिखाई देता है. मुंहासे, फोड़े-फुंसी और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है, जिससे त्वचा साफ और स्वस्थ दिखने लगती है.

पाचन तंत्र को रखे संतुलित
नीम की पत्तियां पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी उपयोगी मानी जाती हैं. यह गैस, अपच और पेट में कीड़ों जैसी समस्याओं में लाभ पहुंचा सकती हैं. नियमित सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं.