scorecardresearch

Health Benefits Of Curd: शरीर को ठंडक के साथ पोषण देता दही, इस समय खाने से मिलेंगे अनेक फायदे.. जानें कैसे करें सेवन

दही का नियमित सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ-साथ आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है. 

When and How To Eat Curd When and How To Eat Curd

दही दूध से बनने वाला एक नेचुरल और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है. इसे दूध में गुड बैक्टीरिया मिलाकर तैयार किया जाता है, जिससे दूध जमकर दही बन जाता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ये अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं.

दही कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं. दही का नियमित सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ-साथ आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है. 

पेट के लिए दही क्यों फायदेमंद है?
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित रखने में मदद करते हैं. इसका सेवन गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है. इसके अलावा दही कमजोर पाचन, हाई ब्लड प्रेशर, हड्डियों की कमजोरी और कम इम्युनिटी जैसी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है. 

दही खाने का सही समय क्या है?
दही खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर माना जाता है. इसे सुबह खाली पेट भी खाया जा सकता है, जिससे पाचन बेहतर होता है. रात में दही खाने से कुछ लोगों को कफ, सर्दी या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए रात के समय इसका सेवन करने से बचना बेहतर माना जाता है.

दही खाने का सही तरीका
दही को अलग-अलग तरीके से खाया जाता है. कुछ लोग इसे चीनी के साथ पसंद करते हैं तो कुछ लोग नमक मिलाकर खाते हैं. कई लोग इसमें काला नमक और भुना हुआ जीरा भी मिलाते हैं. दही को सादा या हल्के नमक के साथ खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है. चीनी मिलाने से इसकी कैलोरी बढ़ जाती है, जबकि नमकीन दही पाचन के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है.