scorecardresearch

क्या वाकई खीरे से सिरे घिसने से चली जाती है कड़वाहट? बिना रगड़े खाने से क्या होगी परेशानी..

आमतौर पर खीरे का सेवन करने से पहले उसके सिरों का काटकर रगड़ा जाता है. लेकिन क्या ऐसा करने का कुछ फायदा होता है, या न्यूट्रीएंट्स कम होते है.

Cucumber Rubbing Cucumber Rubbing

गर्मियों का मौसम आते ही खीरा लगभग हर घर की डाइट का हिस्सा बन जाता है. इसका ठंडक देने वाला और ताज़गी भरा स्वाद गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. सलाद से लेकर रायते तक, खीरे का इस्तेमाल कई तरह की डिशेज़ में किया जाता है.

आपने अक्सर देखा होगा कि खीरा काटते समय सबसे पहले उसके दोनों सिरों को काटकर आपस में रगड़ा जाता है. यह तरीका हमें अक्सर दादी-नानी से सीखने को मिलता है, लेकिन इसके पीछे की असली वजह बहुत कम लोग जानते हैं. आम तौर पर कहा जाता है कि ऐसा करने से खीरे की कड़वाहट कम हो जाती है. आइए समझते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है और क्या सच में इससे कोई फायदा होता है.

कड़वाहट कम करने का पारंपरिक तरीका
खीरे के सिरों को काटकर रगड़ने से सफेद झाग निकलता है, जिसे अक्सर लोग कड़वाहट का कारण मानते हैं. दरअसल खीरे में कुकुर्बिटासिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है जो इसके कड़वे स्वाद के लिए जिम्मेदार होता है. यह कंपाउंड खीरे के सिरों में ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है. जब हम सिरों को काटकर उन्हें आपस में रगड़ते हैं तो यही कंपाउंड झाग के रूप में बाहर निकलने लगता है. इससे खीरे की कड़वाहट कम महसूस होती है.

पाचन के लिए भी हो सकता है फायदेमंद
कुकुर्बिटासिन सिर्फ कड़वाहट ही नहीं बढ़ाता बल्कि कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी परेशानी भी पैदा कर सकता है. खासतौर पर जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए यह कंपाउंड असहजता बढ़ा सकता है. ऐसे में खीरे के सिरों को काटकर रगड़ने से इसकी मात्रा थोड़ी कम हो सकती है, जिससे खीरा पचाने में आसानी हो जाती है.

एलर्जी और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव
कुछ लोगों को खीरा खाने के बाद त्वचा पर खुजली, रैशेज या हल्की एलर्जी जैसी समस्या महसूस हो सकती है. यह खासतौर पर तब देखने को मिलता है जब खीरे को छिलके समेत खाया जाए और त्वचा संवेदनशील हो. खीरे के सिरों को रगड़कर निकालने से उसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे संवेदनशील लोगों के लिए इसे खाना थोड़ा सुरक्षित माना जाता है.

स्वाद और टेक्सचर को भी करता है बेहतर
खीरे के सिरों को हटाने और रगड़ने से उसका स्वाद और टेक्सचर भी बेहतर हो सकता है. रगड़ने के दौरान जो सफेद झाग निकलता है, वही अक्सर कच्चे और हल्के कड़वे स्वाद का कारण माना जाता है. सिरों को अलग कर देने से पूरे खीरे का स्वाद ज्यादा संतुलित हो जाता है और उसका क्रंच भी बेहतर महसूस होता है. यही वजह है कि आज भी कई घरों में खीरा काटने से पहले यह छोटा-सा कदम जरूर अपनाया जाता है.