scorecardresearch

Covid-19 Advisory: भारत में फिर लौट रहा कोरोना? बीएमसी ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई नगर निगम ने एक एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से दिवाली और अन्य आगामी त्योहारों के दौरान COVID-19-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया है ताकि कोरोना के बढ़ रहे मामलों में बढ़ोतरी को रोका जा सके.

Advertisement
Wear mask in crowd Wear mask in crowd

आगामी त्योहारों और सांस्कृतिक समारोहों को ध्यान में रखते हुए, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को COVID एडवाइजरी जारी की और नागरिकों से आगामी त्योहारी सीजन के दौरान दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा ताकि बढ़ते मामलों को रोका जा सके. 

इस बीच, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने भी आगाह किया है कि सर्दियों के दौरान COVID के मामले बढ़ सकते हैं और त्योहारी सीजन में कोरोना के BA.2.3.20 और BQ.1 जैसे नए रूप हैं जो राज्य से रिपोर्ट किए गए हैं.

बीएमसी से दिशानिर्देशों की पूरी सूची देखें:

  • कोविड एडवाइजरी में, बीएमसी ने नागरिकों से वायरल संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन लगवाने को कहा है. अगर उन्होंने अभी तक नहीं लगवाई है.
  • बीएमसी ने सभी को बूस्टर डोज लेने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फेस मास्क पहनने और अन्य कोविड ​​​​प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए भी कहा है. 
  • बीएमसी ने कहा कि त्योहारों का मौसम बहुत ही महत्वपूर्ण समय है क्योंकि बड़े आयोजनों के कारण त्योहारों के दौरान कोविड ​​​​प्रोटोकॉल की अनदेखी हो सकती है. 
  • बीएमसी की सलाह कि अगर सांस से संबंधित किसी तरह की कोई परेशानी नागरिकों को होती है तो तुरंत अपना टेस्ट कराएं. 
  • बीएमसी ने लोगों से कोरोनोवायरस मरीजों के संपर्क से बचने के लिए भी कहा है. 
  • बीएमसी ने बार-बार हाथ धोने, घर के अंदर अच्छा वेंटिलेशन बनाए रखने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फेस मास्क पहनने, छींकते और खांसते समय नाक और मुंह को रूमाल / टिश्यू पेपर से ढकने के लिए कहा है. 
  • बीएमसी ने कहा है कि जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है और वे लोग जो हाल ही में ऐसे देशों का दौरा कर चुके हैं जहां कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है, उन्हें तत्काल मेडिकल एडवाइस लेनी चाहिए. 

मुंबई में बढ़ रहे हैं मामले
आपको बता दें कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मुंबई में COVID मामलों में तेजी दर्ज की गई है. BMC ने कहा कि XBB.2.75के अलावा Omicron के नए सब-वेरिएंट - BQ.1 (US वेरिएंट), BA.2.3.20 महाराष्ट्र में पाए गए हैं.