Health Tips
Health Tips
Ayurvedic Kadha to Relieve Fatigue and Weakness: यदि आप दूबले-पतले और कमजोर हैं. हमेशा थकान रहती हैं तो परेशान न हों. हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप हफ्ते में सिर्फ एक दिन पिएंगे तो आपके शरीर में ताकत भर जाएगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं मोरिंगा यानी सहजन, अश्वगंधा और दालचीनी के आयुर्वेदिक काढ़े की. इस काढ़े का फायदा डॉक्टर अजय राठौर सहित कई डॉक्टर भी बता चुके हैं. डॉक्टरों का दावा है कि यह काढ़ा शरीर को अंदर से रिचार्ज करता है और मल्टीविटामिन गोलियों का प्राकृतिक विकल्प है. यह काढ़ा हफ्ते में केवल एक बार लेने से शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करता है.
थकान और कमजोरी का मुख्य कारण
डॉ. अजय राठौर ने बताया कि थकान और कमजोरी का मुख्य कारण शरीर का अंदर से कमजोर होना है. उन्होंने कहा कि रात भर सोने के बाद भी सुबह उठने पर शरीर फ्रेश महसूस नहीं करता. ऑफिस पहुंचने के बाद भी दिमाग भारी लगता है और काम में मन नहीं लगता. उन्होंने बताया कि थकान के कारण लोग परिवार के साथ समय नहीं बिता पाते और बस सोने चले जाते हैं.
आयुर्वेदिक काढ़े के फायदे
आयुर्वेदिक काढ़े तीन मुख्य सामग्री मोरिंगा, अश्वगंधा और दालचीनी हैं. मोरिंगा को 'मिरेकल ट्री' कहा जाता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं. यह मसल्स को मजबूत करता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है. अश्वगंधा नर्वस सिस्टम को शांत करता है, स्ट्रेस हार्मोन को बैलेंस करता है और शरीर को रिजुविनेट करता है. दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है और शरीर में ऊर्जा को स्थिर रखती है.
काढ़ा बनाने और सेवन करने का तरीका
काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच मोरिंगा पाउडर, आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर 10 मिनट तक उबालें. इसे छानकर गुनगुना पी लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद या गुड़ मिलाया जा सकता है. इसे सुबह नाश्ते के बाद या शाम को पांच से छह बजे के बीच लेना सबसे अच्छा है
सावधानियां और सलाह
डॉ. अजय राठौर ने चेतावनी दी कि यह काढ़ा हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है. प्रेग्नेंट महिलाएं, ब्रेस्टफीडिंग मदर्स और हाई बीपी या थायरॉइड जैसी क्रॉनिक कंडीशन वाले लोगों को इसे डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसे हफ्ते में एक या दो बार लेना ही पर्याप्त है. डॉ. अजय ने एक मरीज की कहानी भी बताई, जो 40 साल के थे और हमेशा थकान और कमजोरी से परेशान रहते थे. उन्होंने महंगे मल्टीविटामिन और प्रोटीन पाउडर ट्राई किए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. जब उन्होंने यह काढ़ा लेना शुरू किया, तो दो हफ्तों में ही उनकी थकान दूर हो गई और उन्होंने महसूस किया कि उनकी उम्र 10 साल कम हो गई है. यह आयुर्वेदिक काढ़ा न केवल थकान और कमजोरी को दूर करता है बल्कि शरीर को अंदर से ऊर्जा देता है. यदि आप भी थकान से परेशान हैं तो इसे जरूर ट्राई करें.