AI Generated Image
AI Generated Image
बारिश का मौसम अपने साथ सुकून लेकर जरूर आता है. लेकिन, यह मौसम सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि स्किन से जुड़ी कई परेशानियां भी लेकर आता है. हवा में बढ़ी हुई नमी, ज्यादा पसीना और गंदगी के कारण स्किन पर खुजली, रैशेज, फंगल इन्फेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
कई बार हम अपनी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान नहीं देते और यही आदतें स्किन की परेशानी बढ़ा देती हैं. अगर मानसून में स्किन को स्वस्थ रखना है तो कुछ सामान्य गलतियों से बचना बेहद जरूरी है.
बारिश के मौसम में कपड़े पूरी तरह सूखने में समय लग जाता है. कई लोग जल्दबाजी में हल्के गीले या नमी वाले कपड़े ही पहन लेते हैं. लेकिन ऐसा करना स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. गीले कपड़ों की वजह से स्किन लंबे समय तक नम रहती है, जिससे फंगल इन्फेक्शन, खुजली और लाल चकत्तों की समस्या हो सकती है. इसलिए हमेशा कपड़े पूरी तरह सूखने के बाद ही पहनें. इससे स्किन साफ और हेल्दी बनी रहती है.
कई लोग नहाने के तुरंत बाद बिना शरीर को अच्छी तरह सुखाए कपड़े पहन लेते हैं. यह आदत भी मानसून में नुकसान पहुंचा सकती है. शरीर पर बची हुई नमी बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने के लिए बना सकती है. इसलिए नहाने के बाद साफ और सूखे तौलिए से पूरे शरीर को अच्छी तरह पोंछें. खासतौर पर बगल, गर्दन, उंगलियों के बीच और स्किन की सिलवटों वाली जगहों को अच्छी तरह सुखाना चाहिए.
बारिश के मौसम में इंफेक्शन का खतरा आम दिनों की तुलना में ज्यादा रहता है. ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति का तौलिया, रुमाल या कपड़े इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. यदि सामने वाले व्यक्ति को फंगल इन्फेक्शन या कोई अन्य स्किन संबंधी समस्या है, तो उसका संक्रमण दूसरे व्यक्ति तक भी पहुंच सकता है. इसलिए हमेशा अपनी पर्सनल चीजों का ही इस्तेमाल करें और उन्हें साफ रखें.