scorecardresearch

Weight Loss In Ramadan: रोजा न रखते हुए भी घटा लेंगे कई किलो तक, जानें क्या है ये सीक्रेट

रमजान के समय शरीर का वजन थोड़ा कम हो ही जाता है, लेकिन अगर इफ्तार और सेहरी की डाइट को सोच-समझकर प्लान किया जाए, तो एक महीने ज्याजा वजन घटाना संभव है. लेकिन अगर आपने रोजा नहीं भी रखा है तब भी आसानी से वजन घटा सकते है.

Representative Image Representative Image

रमजान का महीना इबादत का महीना है. इस दौरान मुस्लिम लोग पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं, जिसमें सुबह (सेहरी) एक मील लेने के बाज दूसरा मील सीधा इफ्तार (शाम) में लिया जाता है. आमतौर पर इस समय शरीर का वजन थोड़ा कम हो ही जाता है, लेकिन अगर इफ्तार और सेहरी की डाइट को सोच-समझकर प्लान किया जाए, तो एक महीने में 5 से 6 किलो तक वजन घटाना भी संभव है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इफ्तार के वक्त लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा और तला-भुना खा लेते हैं, जिससे वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है. अगर इस समय हाई कैलोरी और फैट वाली चीजों से दूरी बनाकर हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स को चुना जाए, तो वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है. रमजान सिर्फ इबादत का ही नहीं, बल्कि सेहत सुधारने का भी बेहतरीन मौका है.

सेहरी में डिटॉक्स ड्रिंक करें शामिल
सेहरी के समय शुगरी ड्रिंक्स की जगह एक हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक को शामिल किया जा सकता है. इसके लिए खीरा, नींबू, गाजर, चिया सीड्स, अदरक और ठंडे पानी को एक बोतल या गिलास में मिलाकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें. सेहरी की शुरुआत या अंत में इस ड्रिंक को धीरे-धीरे पिएं. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते हैं.


यह ड्रिंक शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखती है, मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है. इससे कब्ज की समस्या कम होती है, इंसुलिन कंट्रोल में रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

वजन घटाने के लिए इफ्तार में क्या खाएं
इफ्तार के दौरान अंडा, गेहूं या जौ की रोटी, ओट्स, बादाम, नारियल पानी, खजूर, ब्राउन राइस, ग्रिल्ड चिकन या मटन, दही, बिना चीनी वाली चाय और भुना हुआ मखाना जैसी चीजें डाइट में शामिल की जा सकती हैं. ये सभी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और अनावश्यक खाने से बचाव होता है.

इबादत के साथ सेहत का भी रखें ख्याल
रमजान का महीना शरीर और मन दोनों को संतुलित करने का अवसर देता है. सही डाइट और हेल्दी आदतों के साथ रोजा रखने से न सिर्फ वजन कम किया जा सकता है, बल्कि पूरे साल के लिए बेहतर लाइफस्टाइल की नींव भी रखी जा सकती है.