scorecardresearch

Monsoon Health Care Tips: बारिश का मौसम बच्चों पर पड़ सकता है भारी... ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल!

बारिश के मौसम में नमी, गंदा पानी और मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों की तुलना में कम होती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में बच्चों का ख्याल कैसे रखें.

बारिश के मौसम में बच्चों का रखें खास ख्याल बारिश के मौसम में बच्चों का रखें खास ख्याल

बारिश का मौसम बच्चों के लिए मस्ती और खेलकूद का समय होता है. उन्हें न बारिश की चिंता होती है और न ही भीगने की. लेकिन यही लापरवाही कई बार उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में रहना, बिना नहाए खेलते रहना या बाहर का खाना खाना बच्चों में बुखार, खांसी, वायरल संक्रमण और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है. ऐसे में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में बच्चों का ख्याल कैसे रखें...

खाने का रखें खास ख्याल
बारिश के मौसम में नमी, गंदा पानी और मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों की तुलना में कम होती है. इसलिए इस मौसम में उन्हें साफ और ताजा भोजन दें. बाहर मिलने वाले खुले और जंक फूड से दूर रखें. साथ ही बच्चों को हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिलाएं ताकि पेट संबंधी बीमारियों से बचाव हो सके.

बारिश में भीग जाएं तो तुरंत करें ये काम
अगर बच्चा बारिश में भीग जाए तो उसे ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में न रहने दें. सबसे पहले सूखे तौलिये से शरीर अच्छी तरह पोंछें और तुरंत सूखे कपड़े पहनाएं. जरूरत हो तो गुनगुने पानी से नहला दें. ऐसा करने से सर्दी, खांसी और फंगल संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. साथ ही बच्चों को पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं ताकि मच्छरों के काटने से भी बचाव हो सके.

साफ-सफाई पर दें पूरा ध्यान
बच्चों की रोजाना की डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल और विटामिन C से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें. इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसके अलावा घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं. बच्चों को गीले मोजे या गीले कपड़े पहनकर लंबे समय तक न रहने दें. इससे शरीर ठंडा हो सकता है और निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से मानसून के मौसम में बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: