Storing Kneaded Dough In Fridge (AI)
Storing Kneaded Dough In Fridge (AI)
बिजी लाइफस्टाइल में समय बचाने के लिए कई लोग एक बार में ज्यादा आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं. इस आदत को इसलिए अपनाया जाता है ताकि बार-बार आटा गूंथने की जरूरत न पड़े.
अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या फ्रिज में रखा हुआ गूंथा आटा खाने के लिए सुरक्षित होता है? क्या लंबे समय तक स्टोर करने से इसकी क्वालिटी और न्यूट्रिशन प्रभावित होते हैं? चलिए बात करते हैं इसके बारे में.
फ्रिज का काम फूड आइटम को कम तापमान पर सेफ रखना होता है. इसके लिए रेफ्रिजरेशन सिस्टम में कास तरह की गैसों का इस्तेमाल किया जाता है, जो ठंडक बनाए रखने में मदद करती हैं. लेकिन इन गैसों का भोजन के साथ सीधा संपर्क नहीं होता, लेकिन यदि खाने को सही तरीके से पैक न किए जाएं तो उनकी क्वालिटी प्रभावित हो सकती है. गूंथे हुए आटे को अक्सर खुले बर्तन या सामान्य डिब्बे में रख दिया जाता है. ऐसे में उसमें नमी और गंथ पैदा हो सकती है.
अगर गूंथा हुआ आटा लंबे समय तक फ्रिज में रखा जाए, तो उसकी बनावट में बदलाव आ सकता है. कई बार आटा सूखने लगता है. बाद में जब उससे रोटियां बनाई जाती हैं, तो उनका स्वाद और टेक्सचर ताजे आटे जैसी नहीं रहती. कुछ मामलों में रोटियां सख्त या रंग में हल्की बदल सकती हैं.
ताजा गूंथा हुआ आटा ज्यादा न्यूट्रिशन से भरा होता है, लेकिन लंबे समय तक स्टोर करने पर उसकी क्वालिटी धीरे-धीरे कम हो सकती है. कुछ लोगों का मानना है कि आटे को जितना अधिक समय तक रखा जाएगा, उसके नेचुरल गुण उतने ही कम होते जाएंगे. इसलिए ताजा आटा हमेशा बेहतर ऑप्शन माना जाता है.
फ्रिज कम तापमान के कारण बैक्टीरिया पैदा होने की स्पीड को कम कर देता है. यदि आटा सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया हो या बार-बार बाहर निकालकर दोबारा रखा जाए, तो उसमें खराब होने की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे आटे का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.