scorecardresearch

Home Remedies for Skin: सिर्फ 4 बूंद लगाएं, चमकेगा चेहरा, अपनाएं ये खास घरेलू उपाय

गर्मी का मौसम आ रहा है. ऐसे में स्किन को ऑयल फ्री और क्लीन रखना सबसे बड़ी चुनौती हो जाती है. इसके लिए घर पर आयुर्वेदिक टोनर और फेस सीरम बना सकते हैं और स्किन को चमकदार बना सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है.

Skin Care Tips Skin Care Tips

गर्मी के मौसम में चेहरे की ताजगी बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. जैसे ही आप घर से बाहर निकलते हैं, धूप अपना रंग दिखाने लगता है और चेहरा मुरझाने लगता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि इसका कोई इलाज नहीं है. आप घर पर ही कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं. घर पर आयुर्वेदिक टोनर और फेस सीरम बनाकर स्किन को ऑयल फ्री और हेल्दी रख सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं आयुर्वेदिक टोनर?
इस ऑयुर्वेदिक टोनर को घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसको बनाने से मार्केट से महंगे टोनर नहीं खरीदना पड़ेगा. आयुर्वेदिक टोनर बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी उबाल लें. इसके बाद उसको कांच के गिलास में लें और उसमें ग्रीन टी बैग डालें. इसको 14-15 घंटे बाद रख दें. इसके बाद पानी को छान कर अलग कर लें. इस टोनर को एक बोतल में भर लें. इसको चेहरे पर स्प्रे करने से ताजगी महसूस होती है.

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक फेस सीरम?
आयुर्वेदिक सीरम बनाने के लिए आधा गिलास गुलाब जल लें. उसमें 15-20 लौंग और 2 तेज पत्ते डालें. इसके बाद इसे 2 दिनों तक रख दें. इसके बाद एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें तैयार किया गया पानी डालें. इससे जो सीरम तैयार होगा, वो स्किन के लिए फायेदमंद होगा. स्किन में चमक आएगी और ताजगी रहेगी.

टोनर और सीरम का कैसे करें इस्तेमाल?
सुबह और शाम चेहरे को साफ करने के बाद टोनर को हल्के से स्प्रे करें और स्किन में एब्जॉर्ब होने दें. जब टोनर सूख जाए, उसके बाद सीरम की 3-4 ड्रॉप्स लेकर चेहरे और गर्दन पर लगाना चाहिए. इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे स्किन में निखार आएगा और चेहरा चमकेगा. हालांकि इसको पूरी तरह से लगाने से पहले हाथ में थोड़ा सा लगाकर देख लेना चाहिए, ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो. यह सिंपल रूटीन ना सिर्फ स्किन को ग्लोइंग बनाता है, बल्कि स्किन को ऑयल फ्री और हेल्दी रखता है.

ये भी पढ़ें: