scorecardresearch

Ice Water Facial: सुबह बर्फ के पानी में डुबोएं चेहरा, आइस वॉट्स फेशियल से मिलेंगे ये फायदे... कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

हर कोई अपनी त्वाचा के लिए लिए बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट करता है. लेकिन कुछ ट्रीटमेंट ऐसे होते हैं, जिन्हें आप घर पर ही कर सकते हैं. ऐसा ही एक ट्रीटमेंट है फेश वॉटर फेशियल.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

चेहरे को साफ, ताजा और चमकदार बनाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं. कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करता है, तो कोई घरेलू नुस्खों की मदद लेता है. इन्हीं तरीकों में से एक है बर्फ के पानी में चेहरा डुबोना. इसे आइस वॉटर फेशियल भी कहा जाता है. माना जाता है कि इससे सुबह चेहरे की सूजन कम करने और त्वचा को ताजगी देने में मदद मिल सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे को बर्फ के पानी में कब डुबाना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है?

बर्फ के पानी में चेहरा डालने से क्या होता है?

बर्फ के पानी से चेहरे को ठंडक मिल सकती है. इससे सुबह उठने के बाद आंखों के आसपास दिखाई देने वाली सूजन और चेहरे की फूली हुई त्वचा को कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है. ठंडे पानी से चेहरा धोने पर त्वचा तरोताजा महसूस होती है और चेहरा पहले से ज्यादा फ्रेश नजर आ सकता है.

चेहरे को बर्फ के पानी में डुबाने का सही समय

चेहरे को बर्फ के पानी में डुबाने के लिए सुबह का समय बेहतर माना जाता है. रात को सोने के बाद सुबह कई लोगों का चेहरा फूला हुआ दिखाई देता है. ऐसे में ठंडे पानी से चेहरे को थोड़ी देर राहत मिल सकती है. हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. इसलिए इस तरीके को अपनाते समय सावधानी बरतना जरूरी है.

आइस वॉटर फेशियल के 3 बड़े फायदे

  • सुबह आंखों के आसपास होने वाली सूजन को ठंडक से कुछ समय के लिए कम किया जा सकता है.
  • ठंडा पानी चेहरे को फ्रेश महसूस करने में मदद कर सकता है. इससे थकी हुई त्वचा कुछ समय के लिए बेहतर दिख सकती है.
  • ठंडक से त्वचा के पोर्स कुछ समय के लिए छोटे नजर आ सकते हैं. लेकिन इससे पोर्स हमेशा के लिए छोटे नहीं होते.

बर्फ के पानी में चेहरा डालते समय रखें सावधानी

चेहरे को बहुत देर तक बर्फ के पानी में डुबोकर न रखें. ज्यादा ठंड से त्वचा रूखी हो सकती है और जलन या लाल निशान पड़ सकते हैं. अगर चेहरे पर मुंहासे, लाल दाने, रैशेज या पहले से जलन है, तो इस तरीके को अपनाने से बचें.

क्या रोज बर्फ के पानी से चेहरा धोना चाहिए?

आइस वॉटर फेशियल त्वचा की रोज की देखभाल का जरूरी हिस्सा नहीं है. चेहरे को साफ रखना, त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाना और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी है. अगर बर्फ के पानी से त्वचा में परेशानी हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.