scorecardresearch

Pimples Due To Mango: आम खाना है पसंद, लेकिन पिंपल्स निकलने का लगा रहता है डर.. तो इस तरीके से खाएं, एक्ने रहेगा दूर

गर्मियों में मौसम में आम खाना तो सबको पसंद होता है, लेकिन मुंहासे निकालने का भी डर लगा रहता है. ऐसे में इस तरीके से आम खाने से मुंहासे बिलकुल दूर रहेंगे.

Pimple Due To Eating Mango (AI Generated) Pimple Due To Eating Mango (AI Generated)

गर्मियों का मौसम आते ही जिस फल का इंतज़ार हर किसी को रहता है, वह है फलों का राजा, आम. इसकी मिठास और रसदार स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही आम त्वचा की परेशानी का कारण बन जाता है. कई बार आम खाने के बाद चेहरे पर छोटे-छोटे दाने या पिंपल्स निकलने लगते हैं. यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि आखिर इतना हेल्दी फल त्वचा पर नकारात्मक असर क्यों डालता है. इसके पीछे कुछ ऐसे कारण है जिसके बारे में लोगों को पता ही नहीं होता है.

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स का असर
आम में नेचुरल शुगर की काफी ज्यादा होता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी हाई होता है. जब आप आम खाते हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. इससे इंसुलिन का लेवल भी अचानक बढ़ जाता है, जो स्किन के ऑयल ग्लैंड्स को एक्टिव कर देता है. जिसके बाद स्किन एक्स्ट्रा ऑयली हो जाती है. यही वजह होती हैं पिंपल्स निकलने की. कई रिपोर्ट्स भी कहती है कि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीज़े एक्ने के लिए जिम्मेदार होती हैं.

शरीर की गर्मी बढ़ने की वजह
आयुर्वेद के अनुसार आम की तासीर गर्म मानी जाती है. इसे खाने से शरीर का टेंपरेचर बढ़ सकता है. जब शरीर में अधिक गर्मी जमा हो जाती है, तो वह स्किन के जरिए बाहर निकलने की कोशिश करता है, जिससे चेहरे और शरीर पर दाने उभर सकते हैं. यही कारण है कि गर्मियों में अधिक मात्रा में आम खाने से स्किन रिएक्शन देखने को मिलता है.

आम खाने का सही तरीका
भारतीय तरीके में आम को खाने से पहले पानी में भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है. आम को 1 से 2 घंटे तक पानी में भिगोने से उसकी एक्स्ट्रा गर्मी कम हो जाती है. इससे उसमें मौजूद कुछ तत्व भी कम हो जाते हैं जो शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं. ऐसा करने से डाइजेशन और स्किन दोनों को फायदा होता है.

पिंपल्स से बचने के आसान उपाय
अगर आप आम खाना पसंद करते हैं लेकिन पिंपल्स से बचना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. एक बार में ज्यादा आम नहीं खाने चाहिए. साथ ही दिन में एक मीडियम साइज का आम काफी होता है. इसके अलावा, आम खाने के बाद अच्छी मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर ठंडा रहे और टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें. यदि आपकी स्किन ऑयली है, तो आम खाने के कुछ समय बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोना भी फायदेमंद रहेगा.