scorecardresearch

World Cancer Day: हॉजकिन लिंफोमा: टीबी जैसे लक्षण, लेकिन है ब्लड कैंसर; डॉक्टर से समझिए पूरी बीमारी

वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर GNT ने मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के प्रिंसिपल डायरेक्टर हेमटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट, डॉ. रयाज अहमद से एक तरह के ब्लड कैंसर हॉजकिन लिम्फोमा (HL) के बारे में बातचीत की. पढ़िए इस बातचीत के कुछ अंश....

World Cancer Day World Cancer Day
हाइलाइट्स
  • वर्ल्ड कैंसर डे आज

  • जानिए हॉजकिन लिंफोमा के संकेत

  • हॉजकिन लिंफोमा क्या है?

दिल्ली में रहने वाले राजेश (बदला हुआ नाम) को जब क्लासिकल हॉजकिन लिम्फोमा का पता चला, तो डॉक्टरों ने इसे 'गुड कैंसर' बताया यानी ऐसा कैंसर जिसका इलाज संभव है. लेकिन 52 वर्षीय राजेश इलाज शुरू होने के सिर्फ छह महीने के भीतर ही दुनिया छोड़ गए. उनकी मौत कैंसर से नहीं, बल्कि इलाज के दुष्प्रभावों के कारण हुई.

शुरुआत में डॉक्टरों ने उनकी बीमारी को टीबी समझा. कुछ शुरुआती जांचों के बाद दवाएं भी शुरू कर दी गईं, लेकिन जब बुखार लगातार बना रहा और हालत में सुधार नहीं हुआ, तो परिवार ने डॉक्टर बदलने का फैसला किया. लगभग तीन महीने की जद्दोजहद के बाद पता चला यह टीबी नहीं, बल्कि ब्लड कैंसर था.

इलाज शुरू हुआ और शरीर ने शुरुआती प्रतिक्रिया भी दिखाई. उम्मीद जगी कि राजेश जल्द ठीक हो जाएंगे लेकिन दिसंबर आते-आते उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. जनवरी में, कीमोथेरेपी के पांच दिन बाद ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई. तेज बुखार और कंपकंपी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो दिनों तक चली जंग के बाद, आखिरकार निमोनिया ने उनसे उनकी जिंदगी छीन ली.

राजेश की कहानी सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं है. कैंसर को लेकर अक्सर कहा जाता है कि आदमी कैंसर से नहीं बल्कि कैंसर की वजह से मरता है...

वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर GNT ने मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के प्रिंसिपल डायरेक्टर हेमटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट, डॉ. रयाज अहमद से एक तरह के ब्लड कैंसर हॉजकिन लिम्फोमा (HL) के बारे में बातचीत की. पढ़िए इस बातचीत के कुछ अंश....

World Cancer Day
World Cancer Day

सवाल: हॉजकिन लिंफोमा क्या है और यह दूसरे कैंसर से कैसे अलग है?
डॉ. रयाज के मुताबिक हॉजकिन लिम्फोमा (HL) एक प्रकार का ब्लड कैंसर है जो लिम्फेटिक सिस्टम में शुरू होता है, जो शरीर की इम्यून सिस्टम का हिस्सा है. HL की पहचान रीड-स्टरनबर्ग कोशिकाओं से होती है और यह आम तौर पर इलाज योग्य होता है. इसके लक्षण कभी-कभी टीबी जैसे होते हैं, इसलिए अक्सर मरीज कैंसर और टीबी के बीच कंफ्यूज रहते हैं. हालांकि HL संक्रामक नहीं है.

सवाल: हॉजकिन लिंफोमा के शुरुआती संकेत क्या हैं?

  • गर्दन, बगल या कमर में बिना दर्द वाली लिम्फ नोड्स की सूजन

  • थकान

  • बुखार और रात में जरूत से ज्यादा पसीना

  • बिना वजह वजन घटना

  • लगातार खुजली

  • खांसी या सांस लेने में तकलीफ

सवाल: क्या गर्दन, बगल या कमर में मौजूद दर्द रहित गांठ हॉजकिन लिंफोमा का संकेत हो सकती है?
हां, यह HL का सबसे आम लक्षण है. हालांकि हर सूजन HL का संकेत नहीं होती, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

सवाल: हॉजकिन लिंफोमा होने का सबसे अधिक खतरा किसे होता है?
HL मुख्य रूप से किशोरावस्था में और फिर बुजुर्गों में होता है, लेकिन यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है.

सवाल: हॉजकिन लिंफोमा और नॉन-हॉजकिन लिंफोमा में क्या अंतर है?
HL में रीड-स्टरनबर्ग कोशिकाएं पाई जाती हैं और यह अक्सर एक क्रमबद्ध तरीके से लिम्फ नोड्स में फैलता है. Non-Hodgkin Lymphoma (NHL) अलग कोशिकाओं से बनता है और फैलने का पैटर्न HL की तुलना में कम होता है.

world cancer day

सवाल: हॉजकिन लिंफोमा किस कारण होता है और इसके जोखिम कारक क्या हैं?
हॉजकिन लिंफोमा का कोई निश्चित कारण ज्ञात नहीं है, लेकिन एप्सटीन-बार वायरस (EBV) से इसका संबंध पाया गया है. अन्य जोखिम कारकों में शामिल हैं:

  • परिवार में HL का इतिहास

  • कुछ इम्यून सिस्टम की समस्याएं

  • धूम्रपान, शराब, प्रदूषण और कैमिकल भी जोखिम बढ़ा सकते हैं

  • चिकित्सकीय इतिहास और शारीरिक परीक्षा

  • ब्लड टेस्ट

सवाल: हॉजकिन लिंफोमा के कितने स्टेज होते है?

  • Stage I: सिर्फ एक लिम्फ नोड

  • Stage II: एक ही डायाफ्राम के दोनों तरफ दो या अधिक लिम्फ नोड्स

  • Stage III: दोनों तरफ डायाफ्राम में लिम्फ नोड्स

  • Stage IV: लिम्फ सिस्टम से बाहर एक या अधिक अंगों में फैलाव

डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती स्टेज में अगर यह बीमारी पकड़ में आ जाए तो 50-60% मामलों में यह इलाज सफल होता है.