Marriage
Marriage
बिहार के सारण में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से शुरू हुए प्रेम कहानी का बेहद अनोखा अंत देखने को मिला. शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए ससुराल बुलाया. लेकिन इसकी भनक ससुराल वालों को हो गई. दोनों रंगे हाथ पकड़े गए. ससुराल वालों ने दोनों को साथ पकड़ लिया. पहले प्रेमी की जमकर पिटाई हुई. इसके बाद उसके पकड़कर पंचायत में लाया गया. गांववालों की मौजूदगी में पंचायत ने दोनों की शादी करा दी.
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव का है. बताया जाता है कि महिला नीरज की शादी दो साल पिछले ही सावन कुमार से हुई थी. सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर महिला की मुलाकात एक शख्स से हुई. इस शख्स का नाम सावन कुमार था. सावन कुमार गोपालगंज के कुचायकोट के एक युवक प्रेमकुमार से हो गई. दोनो के बीच लगातार हो रही बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए.
कैसे हुई प्रेमी से शादी?
बुधवार को महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए अपने ससुराल बुला लिया. अपनी प्रेमिका के बुलावे पर जैसे ही युवक उसके पास पहुंचा, युवती के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद हंगामा बढ़ने लगा तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद गांव के बुद्धिजीवियों और पूर्व मुखिया रामप्रकाश की पहल पर पंचायत हुई. विवाहिता नीरज के पति की सहमति ली गई और फिर गांव में ही दोनों प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई.
- अलोक कुमार जयसवाल की रिपोर्ट