scorecardresearch

Aaj Ka Mausam 1 April 2026: बेमौसम बारिश! Delhi-NCR से लेकर UP-Bihar तक... आज 19 राज्यों में आंधी-पानी की चेतावनी, घर से निकलने से पहले यहां जरूर पढ़ लें वेदर रिपोर्ट

Weather Update: पूरे देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 1 अप्रैल 2026 को 19 राज्यों में चमक-गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ जगहों पर ओले, आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने के संभावना है. कई जगहों पर 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. घर से निकलने से पहले आप यहां वेदर रिपोर्ट जरूर पढ़ लीजिए.

Weather Update Weather Update

Weather Forecast 1 April 2026: देश के अधिकतर राज्यों में मार्च के महीने में बेमौसम बारिश हुई है, जो अप्रैल में भी रुकने का नाम नहीं लेने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से लेकर अगले एक सप्ताह तक कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने 1 अप्रैल, दिन बुधवार को 19 राज्यों में चमक-गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ जगहों पर ओले, आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने के संभावना है. कई जगहों पर 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के असर से इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 1 अप्रैल 2026 को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावना जारी की है. आईएमडी के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश-तूफान आने की संभावना है. बिहार में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक, उत्तराखंड में 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक, हरियाणा में  1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक, पंजाब में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक, हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को, मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को, राजस्थान  में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा साउथ में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई जिलों में 1 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. 

आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं. 1 अप्रैल 2026 को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान दिल्ली में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. बुधवार को अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के आसपास रहने की संभावना है. 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग की ओर से यूपी के लखनऊ, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बिजनौर, संभल, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और मैनपुरी में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ वर्षा हो सकती है. बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में अभी मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है.

बिहार के लोग भी रहें सतर्क
बिहार के लोगों को अभी आंधी-पानी से सतर्क रहना होगा. मौसम विभाग ने 1 से 6 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 1 अप्रैल 2026 को भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा भी चलेगी. बुधवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, रोहतास, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी.

पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को बारिश संग आंधी चलने की संभावना है. पंजाब के जिन जिलों में बारिश-आंधी आएगी, उनमें अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, जालंधर, हमीरपुर, फिरोजपुर, पटियाला, रूप नगर, सास नगर और होशियारपुर शामिल हैं. हरियाणा के जिन जिलों में बारिश होगी, उनमें गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, कैथल, हिसार, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ शामिल हैं. 

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड में 3 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर में    भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी भी आने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 3 अप्रैल और 4 अप्रैल को शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. 

राजस्थान-मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी की संभावना 
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 1 अप्रैल 2026 को राजस्थान में कई जगह आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा. राजस्थान में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चुरू, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी.मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को भोपाल, ग्वालियर, कटनी, दतिया, अशोक नगर, दमोह, पन्ना और सागर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.