scorecardresearch

Agra High Voltage Drama: होटल में पति को गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, सड़क पर चप्पलों और लात-घूंसों से पीटा... देखें वायरल वीडियो

होटल में एक शादीशुदा युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था. इसकी भनक लगते ही उसकी पत्नी भी वहां धमक पड़ी और दोनों को साथ देख लिया. होटल के अंदर ही दोनों महिलाओं में तीखी बहस और मारपीट शुरू हो गई.

wife catches husband with girlfriend in hotel wife catches husband with girlfriend in hotel

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति, पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है. ताजगंज क्षेत्र में शुरू हुआ यह विवाद होटल से निकलकर सड़क तक पहुंच गया, जहां दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है.

होटल में पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ने पहुंची पत्नी
जानकारी के अनुसार, ताजगंज क्षेत्र में टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल में एक शादीशुदा युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था. इसकी भनक युवक की पत्नी को लग गई. बताया जा रहा है कि पत्नी भी होटल पहुंच गई और वहां उसने अपने पति को कथित गर्लफ्रेंड के साथ देख लिया. इसके बाद होटल के अंदर ही दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसी दौरान युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और अपनी कथित गर्लफ्रेंड को होटल से बाहर निकाल दिया.

सड़क पर शुरू हुई हाथापाई
होटल से निकलने के बाद कथित गर्लफ्रेंड स्कूटी से वहां से जाने लगी. इसी बीच युवक की पत्नी उसके पीछे दौड़ी और उसे रोक लिया. आरोप है कि पत्नी ने स्कूटी से उसे नीचे खींच लिया और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई होने लगी. वहां मौजूद लोगों ने भी इस पूरे घटनाक्रम को देखा और मौके पर भीड़ जमा हो गई.

बाल पकड़कर घसीटने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान कथित गर्लफ्रेंड ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसे सड़क पर गिरा दिया. आरोप है कि उसने महिला को कुछ दूरी तक घसीटा भी. वहीं पत्नी ने भी पलटवार करते हुए पहले अपने पति को चप्पलों से पीटा और फिर कथित गर्लफ्रेंड पर लात-घूंसे बरसाए. स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कथित गर्लफ्रेंड ने महिला को मारने के लिए ईंट उठा ली. हालांकि युवक ने बीच में आकर उसे रोक लिया. इस दौरान पत्नी के कपड़े भी फट गए.

वीडियो वायरल, पुलिस को नहीं मिली शिकायत
सड़क पर हुए इस हंगामे का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. वहीं, ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिरोही ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई है.

(रिपोर्ट- अरविंद शर्म)

ये भी पढ़ें