scorecardresearch

पत्नी ने किया ऐसा खुलासा कि पति के उड़े होश, बोली- काले जादू से जिंदगी में लाई थी, फिर 2 तांत्रिकों से...

एक 26 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी, ससुराल वालों और दो तांत्रिकों समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. युवक का आरोप है कि उसे काले जादू, तांत्रिक विधि, मानसिक प्रताड़ना और पैसों की मांग के जरिए परेशान किया गया.

Advertisement
Husband Files Complaint Against Wife Husband Files Complaint Against Wife

शादी को अक्सर जिंदगी की नई शुरुआत माना जाता है, लेकिन अहमदाबाद से सामने आया एक मामला बेहद चौंकाने वाला है. यहां एक 26 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी, ससुराल वालों और दो तांत्रिकों समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. युवक का आरोप है कि उसे काले जादू, तांत्रिक विधि, मानसिक प्रताड़ना और पैसों की मांग के जरिए परेशान किया गया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअसल, पाटन के रहने वाले और फिलहाल चांदखेड़ा में रहने वाले युवक ने महाराष्ट्र के गोंदिया की युवती से शादी की थी. युवक के मुताबिक, सगाई के समय से ही उसे यह रिश्ता सामान्य नहीं लग रहा था. उसे किसी साजिश की आशंका होने लगी थी. शादी के बाद पत्नी के व्यवहार को लेकर उसका शक और गहरा गया.

पत्नी ने दूसरे रिश्तों की बात बताई
शिकायत में युवक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पत्नी ने खुद बताया कि उसके दूसरे युवकों के साथ प्रेम संबंध रहे हैं. इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर यह भी कहा कि काले जादू के जरिए ही वह कुछ समय के लिए पति की जिंदगी में आई थी. युवक के मुताबिक, पत्नी के मोबाइल में कई तांत्रिकों की तस्वीरें भी मिलीं. युवक का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी उससे बार-बार बड़ी रकम की मांग करती थी. पैसे देने से इनकार करने पर उसे और उसके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती थी. इसके अलावा, वह कथित तौर पर अपमानजनक बातें कहकर युवक को मानसिक रूप से परेशान करती थी.

दो तांत्रिकों से कराई मुलाकात
मामला तब और चौंकाने वाला हो गया, जब पत्नी ने पति की मुलाकात दो तांत्रिकों से कराई. शिकायत के मुताबिक, पत्नी और उसकी मां ने वीडियो कॉल के जरिए युवक से बात की और उस पर तांत्रिक विधि किए जाने का आरोप है. युवक का दावा है कि ऐसी विधि दो बार की गई, जिसके बाद उसका शरीर भारी महसूस होने लगा और तबीयत भी बिगड़ गई.

पुलिस ने शुरू की छह आरोपियों की जांच
लगातार मिल रही कथित धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी, ससुराल वालों और तांत्रिकों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब लगाए गए आरोपों और उनसे जुड़े सबूतों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: