scorecardresearch

2030 तक 10 लाख योग टीचर्स तैयार करने की पहल, स्कॉलरशिप के साथ रोजगार के मिलेंगे अवसर

अक्षर योग केंद्र ने हिमालयन सिद्धा अक्षर के नेतृत्व में 'भारत योग क्रांति' मिशन शुरू किया है, जिसका लक्ष्य 2030 तक 10 लाख प्रशिक्षित योग शिक्षक तैयार करना है. पहले चरण में जरूरतमंदों को 1,500 फुल स्कॉलरशिप देने का लक्ष्य रखा गया है.

Advertisement
अक्षर योग केंद्र की पहल... अक्षर योग केंद्र की पहल...

लोगों तक प्रोफेशनल योग शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से ‘भारत योग क्रांति’ मिशन शुरू हो रहा है. नेशनल लेवल के इस मिशन को अक्षर योग केंद्र ने अपने संस्थापक हिमालयन सिद्धा अक्षर के नेतृत्व में शुरू किया है. यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी. इस मिशन के तहत साल 2030 तक 10 लाख प्रोफेशनली प्रशिक्षित योग शिक्षक तैयार करने का गोल है. योग शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के लिए भी ये खास है. 

पहले चरण में योग्य और जरूरतमंद उम्मीदवारों को 1,500 पूरी तरह से प्रायोजित स्कॉलरशिप दी जाएंगी. इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु में 45 दिनों का विशेष आवासीय योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने का मौका मिलेगा. यह पूरी ट्रेनिंग निशुल्क होगी. इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. इसमें पारंपरिक योग अभ्यास, मानसिक स्वास्थ्य, समग्र स्वास्थ्य, योग सिखाने के तरीके और प्रोफेशनल डेवलपमेंट जैसे विषय शामिल होंगे. प्रतिभागियों को अनुभवी योग गुरुओं और प्रोफेशनल इंस्ट्रक्टर्स से सीखने का मौका मिलेगा. यह प्रशिक्षण बेंगलुरु में अक्षर योग केंद्र की विभिन्न सुविधाओं पर आयोजित किया जाएगा, जिनमें PURANTHA by Akshar Yoga Kendraa, अक्षर योग रिसर्च सेंटर और सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस (CSE) शामिल हैं.

2030 तक 10 लाख योग शिक्षक तैयार करने का है लक्ष्य
अक्षर योग केंद्र के संस्थापक हिमालयन सिद्धा अक्षर ने कहा, 'योग दुनिया को भारत की सबसे बड़ी देन में से एक है. योग का ज्ञान और इसके फायदे हर व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो. उद्देश्य लोगों को प्रोफेशनल स्किल्स के साथ सशक्त बनाना, उनके लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करना और योग शिक्षकों की ऐसी नई पीढ़ी तैयार करना है. 2030 तक 10 लाख योग शिक्षक तैयार करने का हमारा लक्ष्य योग शिक्षा को देश के हर कोने तक पहुंचाने और एक स्वस्थ, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.'

संस्था का दावा है कि अक्षर योग केंद्र को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत योग सर्टिफिकेशन बोर्ड की ओर से ‘लीडिंग योग इंस्टीट्यूशन’ का दर्जा प्राप्त है. हिमालयन सिद्धा अक्षर के नेतृत्व में संस्थान अब तक 42 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है, 50,000 से अधिक योग शिक्षकों को प्रशिक्षित कर चुका है और 2 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना चुका है. संस्थान की मौजूदगी दुनिया के 80 से अधिक देशों में है. योग शिक्षा, रिसर्च, वेलनेस और योग शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में संस्थान को व्यापक अनुभव हासिल है.
 

ये भी पढ़ें