scorecardresearch

फ्रांस के पर्यटक बने देसी मेहमान, अलवर के खेत में किसानों संग काम और ट्रैक्टर पर किया जोरदार डांस

राजस्थान की संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन हमेशा से ही विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है. इसी कड़ी में अलवर जिले से एक दिलचस्प और अनोखी खबर सामने आई है, जहां फ्रांस से आए कुछ पर्यटकों ने किसानों के साथ खेत में काम कर मिसाल पेश की. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

Farmers Teach French Delegation Modern Farming Techniques Farmers Teach French Delegation Modern Farming Techniques

राजस्थान की संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन हमेशा से ही विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है. इसी कड़ी में अलवर जिले से एक दिलचस्प और अनोखी खबर सामने आई है, जहां फ्रांस से आए कुछ पर्यटकों ने किसानों के साथ खेत में काम कर मिसाल पेश की. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

मामला अलवर के ग्रामीण क्षेत्र सोदानपुरा गांव के पास सिलीसेढ़ रोड का है. यहां किसान चेतराम गुर्जर अपने खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालने में जुटे हुए थे. उसी दौरान सिलीसेढ़ घूमने आए फ्रांसीसी पर्यटकों की नजर खेत में चल रहे काम पर पड़ीय. किसानों की मेहनत को करीब से देखने की उत्सुकता उन्हें खेत तक ले आई.

पर्यटक सिर्फ देखने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने खुद किसानों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया. उन्होंने थ्रेसर मशीन में गेहूं के पूले लगाने में सहयोग किया. विदेशी मेहमानों को इस तरह खेत में काम करते देख वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया.

काम के बाद माहौल और भी खुशनुमा हो गया, जब पर्यटक ट्रैक्टर पर चढ़कर राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर जमकर नाचने लगे. यह दृश्य गांव के लोगों के लिए बेहद खास और यादगार बन गया.

स्थानीय निवासी निहाल सिंह के अनुसार, मौसम को देखते हुए किसान इन दिनों तेजी से फसल निकालने में लगे हैं. ऐसे समय में विदेशी पर्यटकों का सहयोग मिलना उनके लिए खुशी की बात है. इस घटना ने गांव में एक सकारात्मक माहौल बनाया और किसान-पर्यटक के बीच एक अनोखा संबंध भी स्थापित किया.

रिपोर्टर: हिमांशु शर्मा

ये भी पढ़ें: