Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत सिंह मान के साथ दिल्ली आए पार्टी के विधायकों के साथ कपूरथला हाउस में बातचीत की. उन्होंने कहा कि चार साल बाद भी पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसी है. भगवंत मान सरकार के कामों से लोग बेहद खुश हैं और सरकार दो दोबारा लाने के लिए बेताब हैं. पंजाब में मुफ्त बिजली, 10 लाख का इंश्योरेंस, शानदार सड़कें, पिंडों में 3100 खेल के मैदान, खेतों तक नहरी पानी पहुंच रहा. पंजाब में पहली बार इतने काम हुए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब के छह राज्यसभा सांसद भाजपा ने चुराए हैं. पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लेंगे.
आम जन के दिल में बसी 'आप'
राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर कपूरथला हाउस पहुंचे पंजाब के ‘आप’ विधायकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार बने 4 साल हो गए हैं. अब विधानसभा चुनाव के महज 10 महीने बचे हैं. चुनाव के आखिरी साल में ऐसा बहुत कम सरकारें होती हैं कि उस राज्य के लोग अपनी सरकार की तारीफें कर रहे हों. पंजाब के लोग दिल से पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं.
पंजाब विकास की राह पर
उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब में 44 हजार किलोमीटर शानदार सड़कें बन रही हैं. अब तक 9 हजार किमी सड़कें बन चुकी हैं और अगले एक-दो महीने में सारी सड़कें बन जाएंगी. साथ ही गली-गली के अंदर सड़कें बन रही हैं. सोमवार को सीएम भगवंत मान ने पिंडों में शानदार 250 खेल के मैदान का उद्घाटन किया है. पंजाब के 3100 गांवों में शानदार खेल के मैदान बनाए जाएंगे. इसके अलावा, 6 हजार गांवों के अंदर समान्य खेल के मैदान बनेंगे.
किसानों के लेकर आम आदमी खुश
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी गंदे तालाबों की सफाई करा दी गई है. हर खेत के अंदर सिंचाई का पानी भेजा जा रहा है. किसानों को खेती की जरूरत के लिए दिन में बिजली मिलने लगी है. पिछली सरकारों में रात के 3 बजे बिजली आती थी और किसान को रात में जागने के लिए मजबूर होना पड़ता था.
बिजली मुफ्त हो गई, 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस हो गया, जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे. इतने सारे काम अब तक पंजाब में किसी भी सरकार ने नहीं किया. पिछले सरकार हमेशा कहती थी कि खजाना खाली है, लेकिन हमने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है.
केजरीवाल ने भाजपा का साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश में बहुत बड़ा संकट छाया हुआ है. भाजपा ने जनतंत्र को हाइजैक कर लिया है, जनतंत्र की हत्या कर दी है. पूरे देश में कोई भी पार्टी जीत कर आ जाए, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसके बाद ये ईडी-सीबीआई और पैसे से उस पार्टी के विधायक तोड़ लेते हैं, पार्टियां तोड़ लेते हैं, जेल भेज देते हैं और सरकारें गिरा देते हैं. जीतने के लिए ये लोग वोट काट देते हैं, अपना वोट जोड़वा देते हैं.
पंजाब में रुकेगा भाजपा का रथ
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी भी मोदी जी की आंधी चल रही है. ये लोग असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली जीत गए. हर तरफ जीतते जा रहे हैं, अगले साल फरवरी में पंजाब के चुनाव होंगे. पंजाब में न सिर्फ मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रूकेगा, बल्कि पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी और पंजाबी ही मोदी सरकार का अंत करेंगे. पंजाब का चुनाव मोदी जी का आखिरी चुनाव होगा. यह मेरा दिल कहता है. ये सब कैसे होगा, मुझे नहीं पता है.