Ayushman Card
Ayushman Card
Ayushman Card: मोदी सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. आज हम आपको सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बता रहे हैं, जो गरीब और जरूरतमंद परिवारों की जान बचा रहे है. जी हां, हम बात कर रहे हैं आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) की.
आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनवाकर इस योजना के तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है. आपको मालूम हो कि आयुष्मान कार्ड के जरिए हर असप्ताल में फ्री में इलाज नहीं कराया जा सकता है. आइए जानते हैं आयुष्मान कार्ड को आप कैसे बनवा सकते हैं और किन-किन अस्पतालों में फ्री में इलाज करा सकते हैं.
किसका बन सकता है और किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड
आपको मालूम हो कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को ही मिलता है. यदि कोई व्यक्ति सरकारी जॉब करता है, टैक्स भरता है, उसका पीएफ कटता है या वह ESIC जैसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाता है तो वह आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र नहीं माना जाता.
ऐसे व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा. वैसे लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, जिनका नाम SECC 2011 की सूची में शामिल है या जो नेशनल हेल्थ ऑथारिटी के रिकॉर्ड में पात्र माने गए हैं. इसके अलावा वैसे लोग जो अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करते हैं और टैक्स पे नहीं करते हैं. जिनके पास अपना घर नहीं है. वे सभी भी आयुष्मान कार्ड
बनवा सकते हैं.
ऐसे चेक करें पात्रता
1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें.
2. फिर मोबाइल नंबर से लॉगिन इन करें.
3. इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा.
4. इसमें PMJAY और अपना राज्य चुनें.
5. अब आधार नंबर, फैमिली आडी या राशन कार्ड नंबर में से किसी एक को सर्च में भरें.
6. कैप्चा भरकर अपनी पात्रता चेक करें.
7. यदि आप पात्र हैं तो आप अगले स्टेप पर जाएंगे.
किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
आपको मालूम हो कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई न्यूनतम उम्र तय नहीं है. यदि कोई भी परिवार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र है तो फिर नवजात शिशु से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बन सकता है. ध्यान रखें यदि किसी व्यक्ति की उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है तो उसके लिए उम्र का कोई नियम नहीं है. सरकार ने 70 साल या उससे अधिक उम्र के हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने का नियम लागू किया है फिर चाहे वह व्यक्ति गरीब हो या अमीर.
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
आपको मालूम हो कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई पैसा नहीं लगता है. आप इसे मुफ्त में बनाया सकते हैं. आप आयुष्मान कार्ड को दो तरीके से बनवा सकते हैं. एक ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन तरीके से. आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन बनवाने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. यदि आप ऑफलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा.
यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है. आप कुछ डॉक्यूमेंट की मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. आपको मालूम हो कि सरकार की ओर से शिविर लगाकर भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं. आपको मालूम हो कि अस्पताल में इलाज करना से जाने से पहले अपना आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड साथ में जरूर ले लें. हर अस्पताल में एक आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क होती है, जो आपको भर्ती करने और मुफ्त इलाज की प्रक्रिया में मदद करती है.
ऑनलाइन ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
1. सबसे पहले आपको सरकारी पोर्टल beneficiary.nhai.gov.in पर जाना होगा. आप pmjay.gov.in पर भी जा सकते हैं.
2. इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन इन करना होगा.
3. फिर बेनिफिशरी डैशबोर्ड खुलेगा, यहां अपना नाम, राज्य, जिला और आधार नंबर दर्ज करके सर्च करना होगा.
4. ऐसा करने के बाद आपके परिवार के सदस्यों की लिस्ट दिखाई देगी. आपको उनके नाम के आगे दिए गए एक्शन बटन पर क्लिक करना होगा.
5. फिर आधार नंबर के जरिए ओटीपी देकर e-kyc प्रोसेस पूरी करनी होगी.
6. आधार वेरिफिकेशन सक्सेसफुल होने और मैचिंग स्कोर 80 प्रतिशत होने पर आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाएगा.
7. अब कैप्चर फोटो पर जाकर क्लिक करना है और फोटो अपलोड करनी है.
8. ऐसा करने के बाद अंत में नए फॉर्म में सभी जानकारी भरकर, सबमिट करना होगा.
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में करा सकते हैं मुफ्त इलाज
आपको मालूम हो कि आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप देश के किसी भी अस्पताल में फ्री में इलाज नहीं करवा सकते हैं. इस कार्ड से आप सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं, जो सरकार द्वारा पैनल में शामिल होते हैं. यदि कोई अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से जुड़ा नहीं है तो पूरा खर्च मरीज को खुद देना पड़ सकता है. ऐसे में इलाज शुरू कराने से पहले अस्पताल में आयुष्मान सुविधा की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
ऐसे चेक करें ऑनलाइन अस्पतालों की लिस्ट
1. सबसे पहले hospitals.pmjay.gov.in पर क्लिक करें.
2. इसके बाद अपना राज्य चुनें. फिर जिला चुनें.
3. अब Hospital Type का चुनाव करें. यहां Public (सरकारी) या Private (निजी) चुन सकते हैं या All रहने दें.
4. यदि आप किसी गंभीर बीमारी जैसे दिल की बीमारी या कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल देख रहे हैं तो उसे चुनें, नहीं तो खाली छोड़ दें.
5. अब स्क्रीन पर दिख रहा कोड भरें और Search बटन पर क्लिक करें.
6. इसके बाद आपके सामने अस्पताल का नाम, पता, फोन नंबर और वहां मिलने वाली सुविधाओं की पूरी लिस्ट आ जाएगी.
इन तरीकों से भी जान सकते हैं आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों के बारे में
1. गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें. इसमें Find Hospital का सीधा विकल्प मिलता है.
2. आप हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 पर कॉल करके अपने पास के अस्पताल का पता पूछ सकते हैं.
3. गूगल मैप्स पर जाकर PMJAY hospitals near me टाइप करें, आपको सीधे लोकेशन मिल जाएगी.