17 साल की बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ रचा पिता का मृत्यु कांड
17 साल की बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ रचा पिता का मृत्यु कांड
यूपी के बस्ती में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने इसलिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी, क्योंकि उसके पिता ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. बेटी पर पिता की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है. वजह बना प्रेम और प्रेम में पिता की रोक-टोक इतनी नागवार गुजरी कि आरोप है कि बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की जान ले ली. जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
यह है पूरा मामला
दरअसल, छावनी थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय कृष्णा की हत्या के मामले में उनकी 17 वर्षीय बेटी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिता इस रिश्ते का विरोध करते थे. शुक्रवार को गन्ने के खेत में पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को साथ देख लिया. आरोप है कि विवाद के बाद दोनों ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया और उनका गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव को नहर में छिपाने का भी आरोप है. फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
दो महीने पहले भी बेटी को समझाया था
बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले कृष्णा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और बेटी को समझाया था. उन्होंने बेटी की शादी करने की बात भी कही थी, लेकिन नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी. शुक्रवार को बेटी अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी. शाम के वक्त दोनों बभरौली गांव के पास कब्रिस्तान के नजदीक गन्ने के खेत में मौजूद थे. इसी दौरान कृष्णा बकरी चराते हुए वहां पहुंच गए. आहट होने पर उन्होंने दोनों को देख लिया और विरोध किया.
विवाद बढ़ा तो पिता पर किया हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने लग्गी से लक्ष्मण पर वार किया, लेकिन वह बच गया. इसके बाद दोनों ने मिलकर कृष्णा पर हमला कर दिया और उनका गला घोंट दिया, जिससे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद शव को गमछे से बांधकर पास की नहर में छिपा दिया गया. देर शाम तक कृष्णा घर नहीं पहुंचे तो भतीजे अजय ने उनकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो अजय ने दुर्गा से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हत्या का राज सामने आया और बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली.
ये भी पढ़ें