Train
Train
बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. परीक्षा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 22 जुलाई 2026 को चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिल सके.
रेलवे के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें दरभंगा-बरौनी, मुजफ्फरपुर-बेगूसराय, मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र और बापूधाम मोतिहारी-सीवान के बीच चलेंगी. सभी ट्रेनें 22 जुलाई को निर्धारित समय पर रवाना होंगी और रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर भी ठहरेंगी. रेलवे ने इन ट्रेनों का विस्तृत टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट और ट्रेन के समय की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.
ट्रेनों की सूची यहां देखें
1. गाड़ी संख्या 03201 दरभंगा-बरौनी परीक्षा स्पेशल
यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन दरभंगा से दोपहर 2:00 बजे (14:00 बजे) खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:00 बजे (19:00 बजे) बरौनी पहुंचेगी. यह ट्रेन लहेरियासराय और समस्तीपुर के रास्ते चलेगी.
2. गाड़ी संख्या 03202 मुजफ्फरपुर-बेगूसराय परीक्षा स्पेशल
यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:00 बजे (14:00 बजे) खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 8:00 बजे (20:00 बजे) बेगूसराय पहुंचेगी. यह ट्रेन समस्तीपुर और बरौनी के रास्ते चलेगी.
3. गाड़ी संख्या 03203 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल
यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:00 बजे (14:00 बजे) खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 5:00 बजे (17:00 बजे) पाटलिपुत्र पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर और सोनपुर के रास्ते चलेगी.
4. गाड़ी संख्या 03204 बापूधाम मोतिहारी-सीवान परीक्षा स्पेशल
यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से दोपहर 2:00 बजे (14:00 बजे) खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 10:00 बजे (22:00 बजे) सीवान पहुंचेगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा के रास्ते चलेगी.
ये भी पढ़ें