बीएमसी का आशा कर्मचारियों को तोहफ़ा, अब मिलेगा दोगुना बकाया
कभी कभी आशा दीदीयों को अपने काम के लिए सही बकाया नहीं मिल पता है मगर उनके काम मगर उनके काम को देखते हुए और कोविड के समय महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बीएमसी ने एक अहम फ़ेसला लिया है.
Asha Didi
- मुंबई,
- 28 जुलाई 2022,
- (Updated 28 जुलाई 2022, 9:29 PM IST)
हाइलाइट्स
आशा दीदीयों को मिला खास तोहफा
डबल मिलेगा बकाया
कोरोना का कहर मुंबई में सबसे ज्यादा बरपा आज भी ये शहर कोरोना के कहर से डरा हुआ है. ऐसे में सब से खास किरदार हेल्थ वर्कर ने निभाया था, इन हेल्थ वर्कर ने दिन रात लोगों की सेवा में अपनी जिंदगियों को भी कुर्बान कर दिया. इन हेल्थ वर्कर के साथ कोरोना काल में आशा कर्मचारियों का भी योगदान कम नहीं था .अब इन्हीं आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरेणा देने के लिए इनका बकाया दोगुना कर दिया गया है. ये फैसला बीएमसी ने लिया है.
- 11 हजार इंसेंटिव फिक्स, उसके बाद उनके काम के मुताबिक पैसा दिया जाएगा
- नई आशा वर्कर की भी होगी भर्ती
- भर्ती के लिए आशा कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी
- सामुदायिक स्तर पर होगी आशा स्टाफ की स्क्रीनिंग
- 30 साल से ऊपर के कर्मियों की भर्ती के लिए होगी स्क्रीनिंग
- हर आशा स्टाफ और सीएचबी में ब्लड प्रेशर चेकिंग मशीन लगेगी
- उच्च रक्तचाप की जांच के लिए हर अस्पताल मुहैया कराई जाएगी सुविधाएं
- 6-7 महीने तक इसकी जांच के बाद diabetes और कैंसर की जांच भी शुरू की जाएगी
आशा कर्मचारियों एक मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं जो भारत के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में शामिल हो कर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से नियोजित एक सामुदायिक स्वास्थ्य संगठन है .