scorecardresearch

हाथ में झाड़ू, सफाई के मैदान में उतरे DRM समेत बड़े अफसर, रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ 'स्वच्छता उत्सव' अभियान

भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से देशभर में 'स्वच्छता उत्सव' के तहत मेगा स्वच्छता ड्राइव की शुरुआत की है. इस दौरान रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी खुद ग्राउंड पर उतरकर सफाई कर रहे हैं और यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं.

Advertisement
भारतीय रेलवे का स्वच्छता उत्सव भारतीय रेलवे का स्वच्छता उत्सव

रेलवे स्टेशन पर अक्सर यात्रियों की भीड़, ट्रेनों की आवाजाही और जगह-जगह फैला कचरा नजर आता है. ऐसे में रेलवे ने स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने के लिए अब बड़ा अभियान शुरू किया है. भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से देशभर में 'स्वच्छता उत्सव' के तहत मेगा स्वच्छता ड्राइव की शुरुआत की है. इस दौरान रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी खुद ग्राउंड पर उतरकर सफाई कर रहे हैं और यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं.

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया. यहां दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के DRM उदय सिंह मीना समेत कई अधिकारी और कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए. अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, कार पार्किंग और ऑटो स्टैंड में सफाई की. इस दौरान जगह-जगह पड़ा कचरा उठाया गया और लोगों को स्टेशन परिसर साफ रखने का संदेश दिया गया.

सफाई का संकल्प
रेलवे के इस अभियान के तहत 'एक दिन-एक घंटा' कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. इसके तहत अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग हर दिन एक घंटा सफाई के लिए देने का संकल्प ले रहे हैं. इसी के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस अभियान में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ऑटो रिक्शा चालकों ने भी हिस्सा लिया. मंडल के दूसरे रेलवे स्टेशनों और डिपो में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए.

DRM ने यात्रियों से की खास अपील
DRM उदय सिंह मीना ने कहा कि स्वच्छ रेलवे स्टेशन और स्वच्छ वातावरण के लिए रेलवे लगातार अभियान चला रहा है. उन्होंने यात्रियों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यात्री खाने-पीने की चीजों के कप, रैपर और दूसरे कचरे को इधर-उधर न फेंकें. खास तौर पर ट्रेन की खिड़की से बाहर कचरा फेंकने से बचें. यात्रियों से कचरा सिर्फ डस्टबिन में डालने की अपील की गई है.



ट्रेनों और पैंट्री कार में भी सफाई पर जोर
रेलवे की ओर से स्टेशनों के साथ ट्रेनों में भी साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है. ऑन-बोर्ड सफाई की व्यवस्था के साथ पैंट्री कार में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के सहयोग से ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों को और ज्यादा साफ रखा जा सकता है. अभियान के तहत इकट्ठा किए गए कचरे को रिसाइक्लिंग के लिए भी भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: