Smit Machchhar
Smit Machchhar
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मार दिया. जिससे विमान में हड़कंप मच गया. इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी दिखाई. स्मित मच्छार ने न सिर्फ को-पायलट के हमले का मुकाबला किया, बल्कि हवा में तेजी से गिरते विमान को संभाला. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुत एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं. चलिए उनके बारे में बताते हैं.
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?
फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार थे, जिन्होंने को-पालयट के हमले का सामना किया. स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं. वो गुजरात के रहने वाले हैं. फ्लाइट में घायल होने के बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
10 साल से ज्यादा का कमर्शियल अनुभव-
कैप्टन स्मित मच्छार के पास कमर्शियल एविएशन का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह फ्लाईदुबई में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर जुड़े थे. उन्होंने करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में काम किया. उन्होंने स्पाइसजेट में दूसरे पायलटों की ट्रेनिंग और गाइडेंस का काम भी किया है. स्पाइसजेट में वो सीनियर कमांडर थे.
9750 घंटे के उड़ान का अनुभव-
कैप्टन स्मित मच्छार की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वो जून 2022 से ही फ्लाईदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन हैं. स्मित मच्छार के पास 9750 घंटे की उड़ान का अनुभव है. उन्होंने वनलाइनर ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर काम किया है.
पीएम मोदी ने की तारीफ-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फलाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. गंभीर खतरे के बीच और बुरी तरह से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली.
पीएम ने लिखा कि भारत के कैप्टन मच्छार पर गर्व है. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
ये भी पढ़ें: