scorecardresearch

लुधियाना में लगेगा 1003 करोड़ का मेगा स्टील प्लांट, 920 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

ए.आई.एस.आर.एम. मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने लुधियाना जिले के गांव जसपालों, दोराहा-खन्ना रोड पर आधुनिक स्टील निर्माण इकाई लगाने का प्रस्ताव दिया है. यह परियोजना लगभग 46 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होगी, जिसमें 1003.57 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. कंपनी का वार्षिक टर्नओवर करीब 2,200 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट से 920 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है.

Sanjeev Arora Sanjeev Arora

पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश हासिल किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को नई मजबूती मिली है. उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि ए.आई.एस.आर.एम. मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने लुधियाना जिले के गांव जसपालों, दोराहा-खन्ना रोड पर आधुनिक स्टील निर्माण इकाई लगाने का प्रस्ताव दिया है. यह परियोजना लगभग 46 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होगी, जिसमें 1003.57 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. कंपनी का वार्षिक टर्नओवर करीब 2,200 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट से 920 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है.

तीन चरणों में होगा विकास
यह स्टील प्लांट तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. पहले चरण के सितंबर 2027 तक शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है. संयंत्र साल में करीब 350 दिन, ट्रिपल-शिफ्ट में संचालित होगा ताकि उत्पादन में निरंतरता बनी रहे.

5.40 लाख एमटीपीए उत्पादन क्षमता
प्रस्तावित यूनिट की स्थापित क्षमता 5.40 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष होगी. यहां स्क्रैप और फेरो अलॉयज को कच्चे माल के रूप में उपयोग कर राउंड बार, वायर रॉड, कॉइल और फ्लैट जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे. प्लांट में इंडक्शन फर्नेस, इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF), लैडल रिफाइनिंग फर्नेस (LRF), वैक्यूम डीगैसिंग, आर्गन ऑक्सीजन डीकार्बराइजेशन, निरंतर कास्टिंग मशीन और रोलिंग मिल्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे अलॉय और विशेष स्टील के उच्च-ग्रेड उत्पाद तैयार किए जा सकेंगे.

ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा
मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि, यह निवेश ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट सेक्टर के लिए विशेष स्टील इकोसिस्टम को मजबूत करेगा, जहां उच्च गुणवत्ता वाले स्टील की मांग तेजी से बढ़ रही है. यह परियोजना लुधियाना को उत्तरी भारत के प्रमुख औद्योगिक और धातु केंद्र के रूप में और मजबूत करेगी तथा राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी.

सरकार की नीतियों को मिलेगा बल
वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब सरकार की औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, मूल्य वर्धन और टिकाऊ निर्माण की नीति के अनुरूप है. माननीय अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब तेजी से देश का पसंदीदा निवेश गंतव्य बन रहा है.

ये भी पढ़ें: