scorecardresearch

न कोई दस्ताना, न कोई सेफ्टी उपकरण... नंगे हाथ सांप को थामे दिखा 'टाइगर' नाम का बच्चा

सांप के साथ हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए, उसका जहर हमारी जान ले सकता है. लेकिन, कोटपूतली में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा स्कूल में एक सांप को हाथ में लिए बिना किसी सुरक्षा उपकरण के घूम रहा है.

Advertisement
हाथ में सांप लिए बच्चा हाथ में सांप लिए बच्चा

कोटपूतली के बहरोड़ जिले के बानसूर स्थित सेंट जेवियर स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर के भीतर एक छोटे बच्चे ने बिना किसी सेफ्टी उपकरण के एक सांप को हांथों से पकड़ा हुआ है. वीडियो के सामने आते ही मामला काफी गंभीर हो गया. साथ ही स्कूल प्रशासन पर बच्चों की सेफ्टी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. 

बिना सुरक्षा उपकरण हाथ में लिया सांप?

वीडियो जब वायरल हुआ और बच्चे (उम्र करीब 9 वर्ष) को देखा गया कि किस तरह वह सांप को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पकड़े हुए है, तो इसपर सवाल उठे. 

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चे को सांप पकड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. साथ ही उस सांप में जहर भी नहीं था, यह दावा वीडियो में किया गया है.

क्या कहना है बच्चे के अभिभावक का?

वीडियो के वायरल होने के बाद जब इस मामले में बच्चे के अभिभावक के बात की गई तो उनका कहना है कि उस सांप में जहर नहीं था. इस वजह से उसे हाथ में लेने दिया गया. 

छात्र के पिता का कहना है कि उनके बेटे का नाम टाइगार है ओर वो कक्षा 3 में पढ़ता है. उनके सर्प मित्र सुरेश कुमार ने एक बिना जहर वाले स्नेक को रेस्क्यू किया था. उसी दौरान उनके बेटे ने सांप को हाथ में ले लिया. साथ ही इस समय यह वीडियो बना लिया गया. 

वीडियो को देख क्या बोले एक्सपर्ट्स?

वीडियो को देखने के बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरण और सावधानियों के किसी भी सांप को हाथ में लेना बेहद खतरनाक हो सकता है. खासकर बरसात के मौसम में जहरीले सांप काफी एक्टिव हो जाते हैं और एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है.