scorecardresearch

Viral Video: 10 से 12 फुट लंबे अजगर को तकिया बनाकर सो गई बच्ची, इंटरनेट पर वायरल हुआ खौफनाक नजारा

हैरान कर देगा यह नजारा, जहां करीब 10-12 फुट लंबे अजगर पर बच्ची ऐसे सोई है सिर रखकर, जैसे वह कोई सॉफ्ट टॉय हो. वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है और सभी बच्ची को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं.

Advertisement
बच्ची का अजगर पर लेटे हुए वीडियो Ig: @therealtarzann बच्ची का अजगर पर लेटे हुए वीडियो Ig: @therealtarzann

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और चिंतित भी. वीडियो में एक छोटी बच्ची करीब 10 से 12 फुट लंबे अजगर के ऊपर ऐसे लेटी नजर आती है, जैसे उसने उसे तकिया बना रखा हो. वहीं अजगर बार-बार वहां से बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार बच्ची के पैरों से टकराकर वापस मुड़ जाता है. वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में एक बड़ा अजगर जमीन पर लेटा हुआ दिखाई देता है. उसी पर बच्ची आराम से सिर रखकर लेटी दिखाई दे रही है. इस दौरान अजगर कई बार धीरे-धीरे आगे बढ़कर वहां से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन बच्ची के पैरों की वजह से वह आगे नहीं बढ़ पाता और फिर वापस मुड़ जाता है. वीडियो में अजगर किसी तरह का आक्रामक व्यवहार करता नहीं दिखता, लेकिन उसकी मौजूदगी ही लोगों को डरा रही है.

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?
वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि यह नजारा काफी डराने वाला है.
कुछ ने मजाक करते हुए लिखा, 'आज नहीं... बाद में कभी.'
कुछ यूजर्स ने टिप्पणी की कि 'लगता है अजगर आज भूखा नहीं है.'
वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा कि इतने बड़े सांप के साथ इस तरह रहना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है.

क्या अजगर पालतू जानवर बन सकते हैं?
दुनिया के कुछ देशों में लोग अजगर को पालतू सांप के रूप में रखते हैं. हालांकि इसके लिए विशेष अनुमति, सही देखभाल और अनुभव की जरूरत होती है. विशेषज्ञों का मानना है कि चाहे अजगर पालतू ही क्यों न हो, वह आखिरकार एक जंगली जीव है. उसके व्यवहार का पूरी तरह अनुमान नहीं लगाया जा सकता, इसलिए बच्चों को उसके साथ अकेला छोड़ना या इस तरह संपर्क में रखना सुरक्षित नहीं माना जाता.

किन चीजों का शिकार करते हैं अजगर?
अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन अपने मजबूत शरीर से शिकार को जकड़कर मारते हैं. आमतौर पर ये इनका शिकार करते हैं-
चूहे और दूसरे छोटे कृंतक
खरगोश
पक्षी
मुर्गियां और अन्य छोटे पालतू जानवर
बंदर जैसे छोटे स्तनधारी
हिरण जैसे अपेक्षाकृत बड़े जानवर (बड़ी प्रजातियों के अजगर)

भले ही वीडियो में अजगर शांत दिखाई दे रहा हो, लेकिन किसी भी जंगली जानवर के व्यवहार की गारंटी नहीं दी जा सकती. ऐसे वीडियो रोमांचक जरूर लगते हैं, लेकिन इन्हें देखकर इस तरह की हरकत दोहराने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है. बच्चों और जंगली जीवों के बीच हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखना या उन्हें उनके साथ अकेले नहीं छोड़ना ही सुरक्षित होता है.
 

ये भी पढ़ें