scorecardresearch

Darbhanga News: दरभंगा से अवैध शराब ट्रक के साथ जब्त, पतंजलि के सामान के बीच थी छिपाई, कार्टून में की गई थी पैक

दरभंगा में शराब से भरा कंटेनर वाला ट्रक जप्त किया गया है. इस वारदात से बिहार में शराबबंदी के बाद भी तस्करी के ऊफर सवाल उठ रहे हैं. मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त ने की पुष्टि कहा पतंजलि के सामान के बीच विदेशी शराब को छिपा कर लाया गया था.

Advertisement
अवैध शराब के कार्टून से भरा ट्रक अवैध शराब के कार्टून से भरा ट्रक

दरभंगा के भरौल पेट्रोल पंप के पास कंटेनर वाले एक बड़े ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब को मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जप्त किया. ट्रक के अंदर सैकड़ो कार्टून में विदेशी शराब को छिपा कर रखा गया था. शराब तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोखने के लिए शराब के कार्टून में ऐसे सामान भर कर ले जा रहे थे, जिससे किसी को शक ही पैदा न हो.

पतंजलि के सामान के बीच मिली शराब

शराब को पतंजलि के सामानों के बीच छिपा कर ले जाया जा रहा था. इस बात की सूचना दरभंगा मद्यनिषेध विभाग को लग गई. जिसके बाद टीम फौरन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कंटेनर ट्रक की तलाशी ली. तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, जिसके बाद शराब को जब्त कर लिया गया. 

भाग निकले तस्कर, पर चालक पकड़ में

दरअसल शराब से लदा ट्रक सड़क किनारे एक गड्ढे में फंस गया. लेकिन जबतक तस्कर उसे निकाल पाते टीम वहां पहुंच गई. जिसके बाद तस्करों को वहां ट्रक और शराब को छोड़ भागना पड़ा. मौके से शराब तस्कर तो फरार होने में सफल हो गए लेकिन मौके पर पहुंची मद्यनिषेध की टीम ने ट्रक सहित ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया . 

भारी मात्रा में शराब देख आखिरकार मद्यनिषेध की टीम ने पहले दूसरा ट्रक मंगवा कर शराब से भरे कार्टून को कंटेनर वाले ट्रक से हटा दूसरे ट्रक पर रखा. जिससे ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला जा सके. ट्रक खाली करने के बाद  JCB मंगवा कर ट्रक को JCB की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया और जब्त कर लिया गया. 

बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

इतनी बड़ी शराब की खेप दरभंगा पहुंचने से न सिर्फ एक बार फिर बिहार में शराबबंदी पर सवाल उठ रहे है बल्कि बिहार के बाहर से आने वाली शराब दरभंगा पहुंच जाने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है .

मौके पर पहुंचे मद्यनिषेध के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते कहा कि कितनी मात्रा में शराब है कितनी मात्रा में पतंजलि के सामान ओर कहा से आई थी शराब और कहा जाना था इसकी पूरी जांच की जाएगी तभी आगे कुछ बताया जाएगा लेकिन शराब की खेप आने की सूचना विभाग को पहले से थी .