Fog in Gurgaon
Fog in Gurgaon
अभी उत्तर भारत के लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. बुधवार को सुबह जहां दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया रहा तो वहीं यूपी और बिहार में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर सहित काई राज्यों में बुधवार को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है.
बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मुंबई का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 24 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 16 डिग्री सेल्सियस, चेन्नई का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 16 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 13 डिग्री सेल्सियस, पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
IMD ने दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है. इसके साथ 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. हलांकि मौसम विभाग का कहना है तीन-चार दिनों के अंदर दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
बुधवार को शहरों का तापमान और AQI
1. दिल्ली: अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 10 डिग्री सेल्सियस, AQI 300
2. नोएडा: अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 10 डिग्री सेल्सियस, AQI 312
3. ग्रेटर नोएडा: अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 10 डिग्री सेल्सियस, AQI 403
4. गाजियाबाद: अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 10 डिग्री सेल्सियस, AQI 311
5. गुड़गांव: अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 9 डिग्री सेल्सियस, AQI 255
यूपी में बारिश का अलर्ट
यूपी में अभी भी शीतलहर जारी है. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. मध्य यूपी में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के बीच बूंदाबांदी का अंदेशा है. मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के लोगों को अभी ठंड और कोहरे से मुक्ति नहीं मिलने वाली है. बुधवार को लखनऊ, आगरा से लेकर बुलंदशहर, कानपुर से गाजियाबाद, नोएडा तक कोहरे का असर दिख रहा है. यूपी में 6 फरवरी, 7 और 8 फरवरी को पछुआ हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है.
बिहार में मौसम ने ली करवट
बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. कुछ जिलों में जहां ठंड से थोड़ी राहत मिली है तो वही अधिकांश जिलों के लोगों को अभी ठंड और शीतलहर सता रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान उत्तर बिहार में जबरदस्त कोहरा छाएगा और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार को कैमूर, रोहतास जिले में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में हल्का सुधार हुआ. श्रीनगर शहर में रात का सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके असर से कई जगहों पर बादल छाए रहने और बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर में 7 फरवरी को ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. 8 फरवरी को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, जबकि 9 और 10 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
हरियाणा-पंजाब में कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हरियाणा और पंजाब के कुछ भागों में बादल छाए रहने और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए करीब 9 जिलों में जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. राज्य में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे हल्की बारिश हो सकती है. इसका असर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी है.