Delhi-Ncr Weekly Weather Report
Delhi-Ncr Weekly Weather Report
दिल्ली-एनसीआर में अगस्त के पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 9 अगस्त के बीच पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. सप्ताह के बीच में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है. लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, हालांकि हवा में नमी रहने से उमस पूरी तरह खत्म नहीं होगी. अगर आप इस सप्ताह घर से बाहर निकलने या कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो पहले मौसम का हाल जरूर जान लें.
सप्ताह की शुरुआत हल्की बारिश से होगी
सावन के पहले सोमवार (3 अगस्त) को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे, जिससे तेज धूप से राहत मिलेगी. तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की उम्मीद है, लेकिन नमी के कारण लोगों को उमस महसूस हो सकती है.
मंगलवार से गुरुवार तक बढ़ सकती है बारिश
उमस से राहत मिलने के संकेत हैं. दरअसल मंगलवार (4 अगस्त) को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं. बुधवार (5 अगस्त) और गुरुवार (6 अगस्त) को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी. इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस होगा. हालांकि, बारिश के दौरान जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिल सकती है.
सप्ताह के आखिर में फिर सक्रिय रहेगा मानसून
शुक्रवार (7 अगस्त) को रुक-रुककर बारिश हो सकती है. वहीं शनिवार (8 अगस्त) को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद बारिश की संभावना बनी रहेगी. रविवार (9 अगस्त) को भी बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. यानी पूरे सप्ताह मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.
घर से निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप ऑफिस, स्कूल या किसी जरूरी काम से बाहर निकलते हैं, तो छाता या रेनकोट साथ रखना समझदारी साबित होगी आपके लिए. बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों से बचें और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें. लगातार बारिश की वजह से सुबह और शाम के समय ट्रैफिक सामान्य दिनों की तुलना में धीमा रह सकता है.
ये भी पढ़ें