Delhi pollution (Photo/PTI)
Delhi pollution (Photo/PTI)
दिल्ली-एनसीआर में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में कई जगहों पर AQI 400 के पार पहुंच गया है. आज यानी 4 नवंबर की सुबह 7 बजे सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका पंजाबी बाग है. CPCB के मुताबिक पंजाबी बाग में एक्यूआई 452 दर्ज किया गया है.
दिल्ली में AIQ 400 के पार-
दिल्ली में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. अभी ठंड की शुरुआत हुई है और धीरे-धीरे सिहरन बढ़ रही है. अभी प्रदूषण का ये हाल है तो जब सर्दी चरम पर होगी, तो प्रदूषण का अनुमान लगाया जा सकता है. दिल्ली में कई जगहों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है.
सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका पंजाबी बाग-
सीपीसीबी के मुताबिक आज सुबह 7 बजे दिल्ली का पंजाबी बाग इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा. पंजाबी बाग में एक्यूआई 452 दर्ज किया गया. हालांकि दिल्ली का औसत AQI सुबह 7 बजे 373 दर्ज किया गया है.
| इलाका | AQI |
| पंजाबी बाग | 452 |
| जहांगीरपुरी | 450 |
| मुंडका | 440 |
| DTU | 443 |
| रोहिणी | 435 |
| विवेक विहार | 432 |
| ओखला फेज-2 | 411 |
| पटपड़गंज | 415 |
| बवाना | 410 |
जहांगीरपुरी में एक्यूआई 450 दर्ज किया गया है. डीटीयू, दिल्ली में 433, विवेक विहार में 432, रोहिणी में 435 एक्यूआई दर्ज किया गया. इसके अलावा ओखला फेज-2 में 411, बवाना में 410, नरेला में 418, पटपड़गंज में 415, मुंडका में 440, आआईटी दिल्ली में 446, आईटीओ में 418 एक्यूआई दर्ज किया गया. अलीपुर में 421, नॉर्थ कैंपस में 413, आरकेपुरम में 423, सीरीफोर्ट में 414 एक्यूआई दर्ज किया गया.
प्रदूषण रोकने के लिए सख्ती-
प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार के अलग विंटर एक्शन प्लान के तहत 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल पैदा करने वाले तोड़फोड़ और खुले में सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क पर बैन लगाया गया है. हालांकि ग्रैप-2 के तहत पूरी तरह से कंस्ट्रक्शन कार्यों पर बैन नहीं है. लेकिन ज्यादातर कंस्ट्रक्शन कामों पर बैन है. इसके साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक 15 दिनों के लिए कुछ निर्धारित निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.
ये भी पढ़ें: