scorecardresearch

कोविड-19 के बावजूद भारतीय रेलवे ने इन 5 ट्रेनों से कमाए 100 करोड़ रुपये, देखें लिस्ट

पांच पैसेंजर ट्रेनों में जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, जबलपुर-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस और जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं. ट्रेन नंबर 12427 वाली रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस ने 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, 11447 संख्या वाली ट्रेन, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ने 19.93 करोड़ रुपये की कमाई की है.

Indian Railways Indian Railways
हाइलाइट्स
  • ये राशि इन सभी ट्रेनों ने आठ महीनों में कमाई है

  • रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस ने 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की है

  • जबलपुर-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस से रेलवे को 19.59 करोड़ रुपये की कमाई हुई

कोविड-19 महामारी के बावजूद भारतीय रेलवे ने पांच पैसेंजर ट्रेनों से 100 करोड़ रुपये कमाए हैं. पश्चिम मध्य रेलवे ने इस बात की जानकारी दी है. जोनल रेलवे द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, आठ महीने में, पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र ने इतने रुपये कमाए हैं. 

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पांच पैसेंजर ट्रेनों में जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, जबलपुर-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस और जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं. इन पांचों पैसेंजर ट्रेनों से 100.03 करोड़ रुपये की भारी राशि एकत्र की गई है. ये राशि इन सभी ट्रेनों ने आठ महीनों में कमाई है.

किस ट्रेन से हुई कितनी कमाई?

जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस की बात करें तो इससे  सबसे ज्यादा कमाई हुई है. इस ट्रेन से 21.32 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. ट्रेन नंबर 12427 वाली रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस ने 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, 11447 संख्या वाली ट्रेन, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ने 19.93 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबलपुर-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस से रेलवे को 19.59 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. और सबसे आखिर में जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस से 18.67 करोड़ रुपये कमाए गए हैं.

सबसे अधिक यात्रियों वाली ट्रेन  

बात करें अगर सबसे सबसे अधिक यात्रियों वाली ट्रेन की तो, कोटा-निजामुद्दीन जन शताब्दी एक्सप्रेस में 7.46 लाख यात्री सवार थे,  वहीं जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस में 6.32 लाख यात्री सवार थे. इसके साथ जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस में 5.41 लाख यात्री, तो भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में 5.37 लाख यात्री सवार थे. इस 8 महीनों में जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस में 5.15 लाख यात्री सवार रहे.

ये भी पढ़ें