Special Train
Special Train
दीपावली और छठ पूजा का त्योहार नजदीक आ रहा है और इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात और बंगाल आदि के बड़े शहरों से यूपी-बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है. ऐसे में लोगों को कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल हो रहा है. आलम यह है कि घंटों तत्काल की लाइन में खड़े रहने के बावजूद लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है. ऐसे में लोगों के सामने एक बड़ी समस्या है कि दीपावली और लोक आस्था के पर्व छठ पूजा में वे अपने गांव कैसे जाएंगे.
लेकिन भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा कर रही है. पहले से भी सैकड़ों की तादाद में पूजा स्पेशल ट्रेनें देश के अलग-अलग रेल रूट पर चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में रेलवे ने कुछ और पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि अपनी मिट्टी की खुशबू के साथ दीपावली और छठ पूजा का त्योहार मनाने जाने वाले लोग सुविधाजनक तरीके से अपने घरों तक पहुंच पाएं. हम आपको इन ट्रेनों की सूची दे रहे हैं, ताकि आपको रिजर्वेशन कराने में सुविधा मिल सके. आप कन्फर्म टिकट के लिए इन ट्रेनों में ट्राई कर सकते हैं.
इन ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर शिवम शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोग सुविधाजनक तरीके से इन त्योहारों के दौरान सफर कर सकें. उन्होंने आगे बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें.
यहां देखें ट्रेनों की डिटेल्स
1. गाड़ी संख्या 03439/03440 मालदा टाउन-शकूरबस्ती-मालदा टाउन विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन से 10 नवंबर 2026 को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी. वहीं, गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती से 11 नवंबर 2026 को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी. इस ट्रेन में 06 एसी तृतीय श्रेणी, 08 स्लीपर, 06 सामान्य और 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच होंगे.
गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती का मालदा टाउन से प्रस्थान 10:00 बजे होगा. यह ट्रेन न्यू फरक्का 10:32-10:34 बजे, बरहरवा जंक्शन 11:05-11:07 बजे, साहिबगंज जंक्शन 12:50-12:55 बजे, कहलगांव 13:40-13:42 बजे, भागलपुर 14:45-14:55 बजे, सुल्तानगंज 15:30-15:32 बजे, जमालपुर जंक्शन 16:05-16:10 बजे, अभयपुर 16:30-16:32 बजे, किऊल जंक्शन 17:35-17:40 बजे, मोकामा 18:08-18:10 बजे, बख्तियारपुर जंक्शन 19:20-19:22 बजे, राजेन्द्र नगर टर्मिनल 20:00-20:02 बजे, पटना जंक्शन 20:10-20:20 बजे, दानापुर 20:35-20:37 बजे, आरा 21:05-21:07 बजे, बक्सर 21:48-21:50 बजे तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 23:45-23:55 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन सूबेदारगंज 03.10-0:15, गोविंदपुरी 06:20-06:25, टूंडला 09:32-09:34, दिल्ली जंक्शन 16:15-16-25 तथा शकूरबस्ती 17:00 बजे पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन विशेष ट्रेन शकूरबस्ती से 18:50 बजे प्रस्थान करेगी. यह दिल्ली जंक्शन पर 19:30-19:40 बजे, टूंडला जंक्शन पर 23:13-23:15 बजे, गोविंदपुरी पर 01:30-01:35 बजे, सूबेदारगंज पर 04:30-04:35 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 09:40-09:50 बजे, बक्सर पर 11:00-11:02 बजे, आरा पर 12:02-12:04 बजे, दानापुर पर 13:02-13:04 बजे, पटना जंक्शन पर 14:50-15:00 बजे, राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर 15:30-15:32 बजे, बख्तियारपुर जंक्शन पर 16:28-16:30 बजे, मोकामा पर 17:08-17:10 बजे, किऊल जंक्शन पर 17:50-17:55 बजे, अभयपुर पर 18:22-18:24 बजे, जमालपुर जंक्शन पर 19:18-19:20 बजे, सुल्तानगंज पर 20:10-20:12 बजे, भागलपुर पर 20:55-21:05 बजे, कहलगांव पर 21:25-21:27 बजे, साहिबगंज जंक्शन पर 22:25-22:30 बजे, बरहरवा जंक्शन पर 23:38-23:40 बजे और न्यू फरक्का पर 00:08-00:10 बजे रुकते हुए मालदा टाउन 01:45 बजे पहुंचेगी.
2. गाड़ी संख्या 01081/01082 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 01081 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 06 एवं 10 नवंबर 2026 को 02 फेरों के लिए चलाई जाएगी. वहीं, गाड़ी संख्या 01082 मुजफ्फरपुर से 07 एवं 11 नवंबर 2026 को 02 फेरों के लिए चलाई जाएगी. इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआर/डी, 04 स्लीपर, 02 सामान्य, 02 एसी द्वितीय तथा 06 एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं.
गाड़ी संख्या 01081 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मुजफ्फरपुर का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान 05:00 बजे होगा. यह दादर 05:12-05:15 बजे, ठाणे 05:35-05:38 बजे, कल्याण जंक्शन 05:57-06:00 बजे, इगतपुरी 07:50-07:55 बजे, नासिक रोड 08:30-08:33 बजे, जलगांव 11:02-11:05 बजे, भुसावल जंक्शन 11:45-11:50 बजे, खंडवा 14:55 बजे, इटारसी 17:15-17:25 बजे, जबलपुर 20:55-21:00 बजे, कटनी 22:55-23:00 बजे, सतना 00:30-00:35 बजे, मैहर 02:40-02:45 बजे, प्रयागराज छिवकी 03:40-03:45 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 09:00-09:10 बजे, बक्सर 09:40-09:42 बजे, आरा 10:40-10:42 बजे, दानापुर 11:40-11:45 बजे, पटना जंक्शन 12:15-12:20 बजे और पाटलिपुत्र 13:20-13:25 बजे होते हुए मुजफ्फरपुर 16:30 बजे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 01082 मुजफ्फरपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का मुजफ्फरपुर से प्रस्थान 20:30 बजे होगा. यह पाटलिपुत्र 23:30-23:35 बजे, पटना जंक्शन 23:30-23:35 बजे, दानापुर 01:10-01:15 बजे, आरा 02:10-02:15 बजे, बक्सर 03:15-03:20 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 04:50-05:00 बजे, प्रयागराज छिवकी 09:30-09:33 बजे, सतना 12:55-13:00 बजे, मैहर 14:35-14:40 बजे, कटनी 16:45-16:50 बजे, इटारसी 20:15-20:20 बजे, नासिक रोड 06:30-06:33 बजे, इगतपुरी 07:40-07:45 बजे, कल्याण जंक्शन 11:17-11:20 बजे, ठाणे 11:42-11:45 बजे तथा दादर 12:57-13:00 बजे होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 13:30 बजे पहुंचेगी.
3. गाड़ी संख्या 04078/04077 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 04078 दिल्ली से 10 नवंबर 2026 को एक फेरे के लिए चलेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 04077 दरभंगा से 11 नवंबर 2026 को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआर/डी, 11 स्लीपर, 08 सामान्य तथा 01 एसएलआर शामिल हैं.
गाड़ी संख्या 04078 दिल्ली-दरभंगा का दिल्ली जंक्शन से प्रस्थान 14:00 बजे होगा. यह नई दिल्ली 14:20-14:30 बजे, गाजियाबाद 15:03-15:05 बजे, टूंडला जंक्शन 18:08-18:10 बजे, गोविंदपुरी 21:55-22:00 बजे, सूबेदारगंज 01:15-01:20 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 06:35-06:45 बजे, बक्सर 07:53-07:55 बजे, दानापुर 09:45-09:50 बजे, पटना जंक्शन 10:20-10:30 बजे, बख्तियारपुर जंक्शन 11:23-11:25 बजे, मोकामा 12:18-12:20 बजे, बरौनी जंक्शन 14:30-14:40 बजे, दलसिंह सराय 15:23-15:25 बजे और समस्तीपुर जंक्शन 16:25-16:30 बजे होते हुए दरभंगा 18:00 बजे पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 04077 दरभंगा-दिल्ली का दरभंगा से प्रस्थान 21:00 बजे होगा. यह समस्तीपुर जंक्शन 22:00-22:05 बजे, दलसिंह सराय 22:33-22:35 बजे, बरौनी जंक्शन 23:35-23:45 बजे, मोकामा 00:35-00:37 बजे, बख्तियारपुर जंक्शन 01:08-01:10 बजे, पटना जंक्शन 02:20-02:30 बजे, दानापुर 02:45-02:50 बजे, बक्सर 04:20-04:22 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 06:35-06:45 बजे, सूबेदारगंज 11:10-11:15 बजे, गोविंदपुरी 14:20-14:25 बजे, टूंडला जंक्शन 18:33-18:35 बजे, गाजियाबाद 22:36-22:38 बजे तथा नई दिल्ली 23:25-23:35 बजे होते हुए दिल्ली जंक्शन 23:55 बजे पहुंचेगी.
4. गाड़ी संख्या 03697/03698 गया-नई दिल्ली-गया विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 03697 गया से 07 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक मंगलवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी. वहीं, गाड़ी संख्या 03698 नई दिल्ली से 08 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक बुधवार एवं रविवार को चलाई जाएगी. इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआर/डी, 12 सामान्य तथा 10 स्लीपर कोच शामिल हैं.
समय-सारणी की बात करें तो गाड़ी संख्या 03697 गया-नई दिल्ली का गया से प्रस्थान 14:15 बजे होगा. यह अनुग्रह नारायण रोड 15:06-15:08 बजे, डेहरी ऑन सोन 15:24-15:26 बजे, सासाराम 15:42-15:44 बजे, भभुआ रोड 16:14-16:16 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 17:20-17:30 बजे, प्रयागराज जंक्शन 21:25-21:30 बजे, गोविंदपुरी 00:20-00:25 बजे और टूंडला जंक्शन 03:58-04:00 बजे होते हुए नई दिल्ली 12:05 बजे पहुंचेगी.
वहीं, गाड़ी संख्या 03698 नई दिल्ली-गया का नई दिल्ली से प्रस्थान 13:40 बजे होगा. यह टूंडला जंक्शन 16:35-16:40 बजे, गोविंदपुरी 23:20-23:25 बजे, प्रयागराज जंक्शन 02:25-02:30 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 07:30-07:40 बजे, भभुआ रोड 08:25-08:27 बजे, सासाराम 09:05-09:07 बजे, डेहरी ऑन सोन 09:28-09:30 बजे तथा अनुग्रह नारायण रोड 09:55-09:57 बजे होते हुए गया 11:15 बजे पहुंचेगी.
5. गाड़ी संख्या 03293/03294 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपरफास्ट विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 03293 पटना से 05 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी. वहीं, गाड़ी संख्या 03294 आनंद विहार टर्मिनल से 06 नवंबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन निर्धारित है. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआर/डी, 02 सामान्य, 04 स्लीपर, 07 एसी तृतीय तथा 07 इकोनॉमिक कोच शामिल हैं.
इस ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज की बात करें तो गाड़ी संख्या 03293 पटना-आनंद विहार टर्मिनल का पटना जंक्शन से प्रस्थान 21:00 बजे होगा. यह दानापुर 21:15-21:17 बजे, आरा 21:43-21:45 बजे, बक्सर 22:28-22:30 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 00:03-00:10 बजे, न्यू वेस्ट केबिन 00:25 बजे, सूबेदारगंज 02:15-02:20 बजे और गोविंदपुरी 04:40-04:45 बजे होते हुए आनंद विहार टर्मिनल 12:50 बजे पहुंचेगी.
वहीं, गाड़ी संख्या 03294 आनंद विहार टर्मिनल-पटना का आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान 14:15 बजे होगा. यह गोविंदपुरी 22:50-22:55 बजे, सूबेदारगंज 02:15-02:20 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 08:15-08:25 बजे, बक्सर 09:28-09:30 बजे, आरा 10:42-10:44 बजे तथा दानापुर 11:20-11:22 बजे होते हुए पटना जंक्शन 12:25 बजे पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें