scorecardresearch

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा, बेटियों की शादी में लाखों की सहायता... लोगों ने कहा धन्यवाद

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत, योगी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए अब एक लाख रुपए की कुल सहायता प्रदान कर रही है.

Mass Marriage Scheme Mass Marriage Scheme

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत, योगी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए अब एक लाख रुपए की कुल सहायता प्रदान कर रही है. इसमें 60 हजार रुपए दुल्हन के बैंक खाते में, 25 हजार रुपए की उपहार/सामग्री पर और 15 हजार आयोजन व्यवस्था के लिए दिए जाते हैं. यह योजना दहेज मुक्त और बाल विवाह-मुक्त शादियों को बढ़ावा देने के लिए है.

Case 01: बढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी फूफई के निवासी सुरेश चंद्र राजमिस्त्री का कार्य करते हैं उनकी एक बेटी कामिनी का विवाह उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत किया है. सुरेश चंद्र का कहना है कि हम मेहनत मजदूरी करके केवल अपने परिवार का भरण पोषण करवाते हैं. बेटी की विवाह की चिंता बनी रहती थी, लेकिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जब पता चला तो उसमें फॉर्म अप्लाई कर दिया और उसके बाद फरवरी माह 2026 की 18 तारीख को विवाह सामूहिक विवाह में शामिल होकर करवाया. दूल्हा औरैया जनपद के अछल्दा का निवासी उसके साथ विवाह संपन्न हुआ. इस योजना में बेटी को उपहार में ढेर सारा सामान और बेटी के खाते में 60 हजार रुपए आने से दिल खुश हो गया. फिर चिंता खत्म हो गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद. उन्होंने हम गरीबों की पीड़ा सुनी और हम सभी से फरियाद करते हैं कि सभी लोग अनावश्यक खर्चे से बचे और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण करा कर विवाह करवाएं. इससे पैसे भी बचेंगे, हम गरीबों की बेटी का ख्याल मुख्यमंत्री ने रखा है इसके लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद.

Case 02: थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायपुर के निवासी प्रवेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं. स्वास्थ्य खराब होने की वजह से काम भी बंद कर दिया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत किया है.  लाखों रुपए बच गए हैं और सरकार की तरफ से भी बहुत सामान मिला है. इसके साथ ही बेटी के खाते में 60 हजार रुपए भी आए है. रविंद्र ने कहा कि मेरी दूसरी बेटी भी है उसकी भी शादी हम सामूहिक विवाह योजना से ही करेंगे. पूरा गांव खुश है अब सभी कह रहे हैं कि हम इसी तरह से विवाह करेंगे. गरीबों के लिए यह योजना बहुत अच्छी है. मुख्यमंत्री ने बेटियों का ख्याल रखा है और मुख्यमंत्री की इस योजना से हम सभी उनका धन्यवाद कहते हैं.

रिपोर्टर: अमित तिवारी

ये भी पढ़ें: