scorecardresearch

LPG बुकिंग के नाम पर ठगी! शॉर्टेज और डिस्काउंट का डर दिखाकर भेजे जा रहे नकली लिंक, ऐसे बचें LPG बुकिंग स्कैम से

आजकल कई लोगों को SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया के जरिए ऐसे मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि LPG सिलेंडर की कमी होने वाली है या तुरंत बुकिंग नहीं की तो परेशानी हो सकती है.

फर्जी LPG बुकिंग फर्जी LPG बुकिंग
हाइलाइट्स
  • LPG बुकिंग के नाम पर बड़ा फ्रॉड

  • LPG बुकिंग के नाम पर खाली हो रहे बैंक अकाउंट

देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों के बीच Ministry of Home Affairs ने लोगों को एक नए तरह के फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है. यह फ्रॉड LPG बुकिंग के नाम पर हो रहा है, जिसमें ठग लोगों को जरूरी गैस बुकिंग, डिस्काउंट ऑफर या डर पैदा करने वाले मैसेज भेजकर फंसा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
आजकल कई लोगों को SMS, WhatsApp या सोशल मीडिया के जरिए ऐसे मैसेज मिल रहे हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि LPG सिलेंडर की कमी होने वाली है या तुरंत बुकिंग नहीं की तो परेशानी हो सकती है. इन मैसेज में एक लिंक या QR कोड दिया जाता है, जिस पर क्लिक करते ही यूजर फेक वेबसाइट या ऐप पर पहुंच जाता है.

यहां उनसे जल्दी पेमेंट करने को कहा जाता है या फिर उनकी पर्सनल जानकारी जैसे बैंक डिटेल, OTP, PIN आदि मांगे जाते हैं. जैसे ही यूजर अपनी जानकारी शेयर करते हैं, उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं.

कैसे काम करता है यह स्कैम?

  • साइबर ठग पहले लोगों में डर या लालच पैदा करते हैं. जैसे

  • तत्काल बुक करें, वरना गैस खत्म हो जाएगी.

  • आज स्पेशल डिस्काउंट ऑफर है.

  • आपकी LPG सर्विस बंद होने वाली है.

  • जैसे ही यूजर बिना सोचे-समझे लिंक पर क्लिक करता है, वह जाल में फंस जाता है.

Fake LPG Scam

किन तरीकों से हो रहा है फ्रॉड?
फेक बुकिंग लिंक भेजकर
नकली वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए
QR कोड स्कैन करवाकर
सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए

कैसे बचें इस फ्रॉड से?

  • LPG बुकिंग हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से ही करें.

  • जहां से बुकिंग कर रहे हैं उस वेबसाइट का URL ध्यान से देखें.

  • किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या QR कोड पर क्लिक न करें.

  • OTP, PIN या बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें.

  • अगर कोई मैसेज बहुत ज्यादा जल्दी करने का दबाव बना रहा है, तो सतर्क हो जाएं.

अगर आप ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

  • अगर गलती से आप ऐसे किसी फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो

  • तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

  • National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें.

  • जितनी जल्दी आप रिपोर्ट करेंगे, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें