A foreigner called India's Vande Bharat Sleeper a "five-star hotel on rails" — here's why he's right
A foreigner called India's Vande Bharat Sleeper a "five-star hotel on rails" — here's why he's right
'पटरी पर चलता पांच सितारा होटल है वंदे भारत...'
भारत में रेल रोज लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं. लेकिन भारत में रेलवे में एक के बाद एक नए आयाम जुड़ है. भारत की जानी मानी वंदे भारत ट्रेन ने लोगों के ट्रैवल करने के तरीके को काफी हद तक बदल दिया है. वंदे भारत केवल भारतीयों के लिए ही खास नहीं है. भारत में लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं. साथ ही इसमें जो सफर करते हैं, उनके लिए तो यह सफर यादगार बन जाता है. इसी कड़ी में एक टूरिस्ट ने वंदे भारत में अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया है कि यह पटरियों पर चलता एक पांच सितारा होटल है.
आमतौर पर अक्सर लोग किसी शानदार चीज़ की फोटो लेते हैं, लेकिन इस वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच को दिखाया गया है. अक्सर विदेशी नए चीज़ो को पुरानी चीज़ों के साथ तुलना करते हैं. लेकिन इस वीडियो में ऐसा नहीं है. इस वीडियो में विदेशी युवक साफ तौर पर ट्रेन की तारीफ करता हुआ नजर आता है.
वह बताता है कि ट्रेन में किस तरह का शानदार इंटीरियर है. साथ ही कैबिन दिखाता हुआ नजर आता है. ट्रेन के अंदर लगी हुई शानदार लाइटिंग और स्लीपर बर्थ की खासियत बताता है. वह बताता है कि ट्रेन में आपकी सेफ्टी और प्राइवेसी का किस तरह से ध्यान रखा जाता है.
कई सालों तक भारत की पहचान उसकी भीड़ भरी ट्रेन के साथ जुड़ी हुई दिखी है. लेकिन विदेशियों के अनुभव के साथ इस धारणा में काफी बदलाव आ चुका है. यह पहली बार नहीं है कि किसी में भारत में ट्रेन व्यवस्था की तारीफ है. कई विदेशी भारत में चल रही मेट्रो की भी तारीफ कर चुके हैं. ऐसे कई वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं, जहां विदेशियों द्वारा भारत की तारीफ हो रही है. इससे साफ होता है कि भारत की छवि विदेश में बदल रही है.
वंदे भारत ट्रेन की खूबी की बात करें तो इस ट्रेन के अंदर प्लेन के मुकाबले 100 गुनी कम आवाज है. जो लोग प्लेन से यात्रा करते हैं वो एक बार इसका अनुभव लेने के बाद इसी ट्रेन से यात्रा करना चाहेंगे. वंदे भारत ट्रेन बिना लोकोमोटिव के संचालित होती हैं. इसे डिस्ट्रिब्यूटेड ट्रैक्शन पावर टेक्नोलॉजी कहा जाता है. इसके डिब्बों में ऑन-बोर्ड वाईफाई, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, सभी डिब्बों में स्वचालित दरवाजे, घूमने वाली कुर्सियां और बायो-वैक्यूम प्रकार के शौचालय सहित यात्री सुविधाएं शामिल हैं. इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है.