Free Sewing Machine Scheme 2022/सांकेतिक तस्वीर
Free Sewing Machine Scheme 2022/सांकेतिक तस्वीर
केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. हिंदुस्तान की महिलाएं अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं. इसी क्रम में सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना’ लेकर आई है. इसके तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाएगी. ताकि महिलाएं सिलाई का काम करके आर्थिक रूप से सशक्त बन सके और आत्मनिर्भर बन सके. ऐसे में आप सभी यह जानने के इच्छुक होंगे कि कैसे इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है और कौन-कौन इस योजना के लिए पात्र हैं. तो चलिए आपके सारे सवालों का बारी-बारी से जवाब देते हैं. इसके साथ ही आपको बताएंगे कि जो पात्र हैं वो कैसे आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करना है ऑनलाइन आवेदन
अगर आवेदक ऑनलाइन अप्लाई करना चाहता है तो उसे सबसे पहले www.india.gov.in पर जाना होगा. यहां मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लिंक मिलेगा. लिंक पर क्लिक करते ही एक एप्लीकेशन फॉर्म दिखेगा. एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है. उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि आदि को भरना है. और जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ सम्बन्धित ऑफिस में जमा कर देना है. अगर बात करें जरूरी डॉक्युमेंट्स की तो आधार कार्ड, पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, और मोबाइल नंबर आवेदक के पास होना चाहिए. अगर आवेदक महिला दिव्यांग या विधवा है तो इसका भी प्रमाण पात्र होना जरूरी है. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पर भरी गई जानकारी को वेरीफाई किया जाएगा. वेरीफाई होते ही आवेदक को सिलाई मशीन मिल जाएगी.
योजना के लिए जरूरी पात्रता
आवेदक का भारतीय होना जरूरी है
आवेदक की उम्र 20 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए
आवेदक शहर/ गांव में कहीं भी रहता हो लेकिन गरीब तबके से आता हो
आवेदक के पति की सालाना आय 12 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
ये भी पढ़ें: