scorecardresearch

Anti Gangster Helpline: आपकी दी जानकारी गैंगस्टरों को चढ़ा सकती है पुलिस के हत्थे, पहचान रहेगी एकदम गुप्त.. मिल सकता है 10 लाख का इनाम

संगठित अपराध और गैंग नेटवर्क तो तोड़ने के लिए फील्ड एक्शन के साथ-साथ इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और आम नागरिकों से मिलने वाली सूचनाओं को भी रणनीति का अहम हिस्सा बनाया गया है.

Representative Image (AI Generated) Representative Image (AI Generated)

संगठित अपराध और गैंग नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब सिर्फ पारंपरिक तरीकों पर निर्भर नहीं है. फील्ड एक्शन के साथ-साथ इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और आम नागरिकों से मिलने वाली सूचनाओं को भी रणनीति का अहम हिस्सा बनाया गया है. इसी सोच के तहत एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है, ताकि जनता सीधे अपराध विरोधी सिस्टम से जुड़ सके.

अगर किसी व्यक्ति के पास गैंग ऑपरेशन, अवैध हथियारों की सप्लाई, जबरन वसूली, ड्रग्स नेटवर्क या फरार अपराधियों की आवाजाही से जुड़ी ठोस जानकारी है, तो वह इसे पुलिस के साथ साझा कर सकता है. ऐसी जानकारी जो गिरफ्तारी, रेड या किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने में मददगार साबित होगी, उस पर 10 लाख रुपए तक का कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा.

सूचना देने वाले की पहचान सुरक्षित
इस पहल की सबसे अहम बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि इंफॉर्मर की जानकारी किसी भी स्तर पर सार्वजनिक नहीं होगी और उसे किसी तरह की परेशानी या खतरे का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसका मकसद लोगों में भरोसा पैदा करना और उन्हें बिना डर के आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना है.

एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन का काम करने का तरीका
एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन पर कॉल या व्हाट्सऐप के जरिए डिटेल भेजी जा सकती है. प्राप्त जानकारी को एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया जाएगा. इसके बाद मल्टी-लेवल स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें टेक्निकल एनालिसिस, बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और रिस्क असेसमेंट शामिल रहेगा. पुलिस के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान इंफॉर्मर की पहचान एन्क्रिप्टेड मोड में सुरक्षित रहेगी.

पंजाब पुलिस की ओर से एंटी गैंगस्टर ऑपरेशन के लिए 9394693946 नंबर एक्टिव किया गया है. इस नंबर पर कॉल या मैसेज करके कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है. हर इनपुट को टेक्निकल सर्विलांस, इंटेलिजेंस नेटवर्क और ग्राउंड वेरिफिकेशन के जरिए क्रॉस-चेक किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर स्पेशल ऑपरेशन यूनिट को तुरंत फील्ड में उतारा जाएगा.

पुख्ता जानकारी पर मिलेगा बड़ा इनाम
अगर दी गई सूचना सही साबित होती है और उसके आधार पर पुलिस किसी आपराधिक गतिविधि को रोकने या किसी गैंगस्टर को पकड़ने में सफल होती है, तो सूचना देने वाले को 10 लाख रुपए तक का इनाम दिया जा सकता है. इनाम की राशि सूचना की गंभीरता और उपयोगिता के आधार पर तय की जाएगी.