Katch viral video
Katch viral video
देश में जहां एक ओर आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने की भावुक अपील की है. वहीं गुजरात के कच्छ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां के मोटा भाडिया गांव में आयोजित एक भव्य शादी समारोह के दौरान 'डायरो' (लोक संगीत कार्यक्रम) में वरसाद के रूप में असली सोने की नोटें और सिक्के उड़ाए गए. जिसके बाद से ये मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह आयोजन MV स्टूडियो बिदड़ा के माणशी गढ़वी के परिवार में आयोजित एक भव्य लग्नोत्सव का था. लोक कलाकार मानसी गढ़वी के कार्यक्रम के दौरान मेहमानों और वर राजा (दूल्हे) द्वारा कलाकारों पर सोने की चमक वाली नोटों की बारिश की जा रही है. कच्छ में लोकसंगीत के दौरान पैसे उड़ाने की परंपरा पुरानी है, लेकिन इस बार नोटों की जगह सोने का इस्तेमाल चर्चा का विषय बन गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परिवार की समृद्धि और उत्सव की खुशी का प्रदर्शन था.
पीएम मोदी की अपील और यह विरोधाभास
दिलचस्प बात यह है कि यह घटना ठीक उसी समय सामने आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ते आयात बिल का हवाला देते हुए देशवासियों से सात विशेष अपील की हैं. पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि, 'देशहित में हमें एक साल तक सोना न खरीदने का संकल्प लेना चाहिए, चाहे घर में कितने भी समारोह क्यों न हों.' प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोने के आयात को कम करने और 'डेस्टिनेशन वेडिंग' जैसी फिजूलखर्ची से बचने का आग्रह किया है. ऐसे में कच्छ की इस शादी में हुआ यह 'सोना प्रदर्शन' सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है. कुछ लोग इसे निजी पसंद बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्रधानमंत्री की अपील की अनदेखी मान रहे हैं.
रिपोर्टर: कौशिक कांठेचा
ये भी पढ़ें: