scorecardresearch

Ghaziabad News: राशिद अली गेट के आगे बैठे हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ता, किया हनुमान चालीसा का पाठ... भारी संख्या में पुलिस की गई तैनात

गाजियाबाद के लोनी में राशिद अली गेट के आगे रविवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए पहुंचे. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी तैनाती की और दोनों पक्षों को आमने-सामने नहीं दिया जिससे माहौल बिगड़ सके.

Advertisement
राशिद अली गेट के आगे बैठे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता राशिद अली गेट के आगे बैठे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में राशिद अली गेट को लेकर चल रहा विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है. रविवार को हिंदू रक्षा दल की ओर से गेट के पास हनुमान चालीसा पाठ और हवन करने का ऐलान किया गया था. कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को राशिद अली गेट की तरफ जाने से रोक दिया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गेट से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया. मौके पर पुलिस लगातार निगरानी करती रही. अधिकारियों की कोशिश थी कि किसी भी स्थिति में दोनों पक्ष आमने-सामने न आएं और इलाके में शांति बनी रहे.

2 सितंबर को शुरू हुआ था विवाद

राशिद अली गेट को लेकर विवाद की शुरुआत 2 सितंबर को हुई बताई जा रही है. आरोप है कि हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई थी. इस दौरान पिस्टल दिखाने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए. घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कई नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

हाजी सलमान पर भी आरोप

इस मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हाजी सलमान का नाम भी सामने आया है. उस पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. जानकारी के मुताबिक, हाजी सलमान की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है.

फिलहाल राशिद अली गेट और उसके आसपास के इलाके में पुलिस की सख्त निगरानी जारी है. प्रशासन किसी भी तरह के तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए सतर्क है. पुलिस का पूरा ध्यान इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी विवाद को आगे बढ़ने से रोकने पर है.