scorecardresearch

Moradabad: फर्जी ब्राउन एग बनाने के गोदाम का भंडाफोड़.. जानें कैसे पहचान करें एक सफेद और देसी अंडे के बीच?

देसी अंडा ब्राउन कलर का होता है. साथ ही इसकी मार्केट में डिमांड भी काफी ज्यादा होती है. डिमांड ज्यादा होने से कीमत भी ज्यादा हो जाती है. कुछ लोग ब्राउन करने के लिए चाय-पत्ती का इस्तेमाल करते हैं.

मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक गोदाम पर छापा मारकर आर्टिफिशियल कलर से देसी अंडे तैयार करने का फर्जी कारखाना पकड़ा. जिसके बाद सभी फर्जी अंडों को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया. गोदाम में सफेद अंडों को आर्टिफिशियल कलर लगाकर देसी अंडों जैसा रंग दिया जा रहा था. टीम को मौके से 45,360 रंगीन अंडे और 35,640 सफेद अंडे मिले. गोदाम में उन्हें रंगने की तैयारी चल रही थी. कार्रवाई के दौरान सभी अंडों को जब्त कर लिया गया और पूरे गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया. 

क्या कहना है अधिकारियों का?
अधिकारियों के मुताबिक आर्टिफिशियल कलर का उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. मामले में संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि रंगे हुए अंडे बाजार में कहां-कहां सप्लाई हो रहे थे. अधिकारी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोग व्हाइट रंग का अंडा देसी बनाकर बेचते थे. वह इसके लिए व्हाइट अंडे को चाय-पत्ती के घोल और सिंदनूर व केमिकल मिलकर पीला करके बेचते थे.

कैसे पता लगाएं असली देसी अंडे का?
देसी अंडा ब्राउन कलर का होता है. साथ ही इसकी मार्केट में डिमांड भी काफी ज्यादा होती है. डिमांड ज्यादा होने से कीमत भी ज्यादा हो जाती है. लेकिन कुछ लोग व्हाइट अंडे को ब्राउन बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. लेकिन आप काफी आसान तरीके से पता लगा सकते हैं कि अंडा व्हाइट है या मिलावटी.

  1. देसी अंडे की सबसे बड़ी पहचान है कि वह आम सफेद अंडे से साइज़ में छोटा होता है.
  2. देसी अंडे की स्किन भी व्हाइट अंडे के मुकाबले मुलायम होती है.
  3. चाय पत्ती की स्मेल को पहचानना काफी आसान होता है. ऐसे में आप अंडे को स्मेल करें. अगर चाय पत्ती की स्मेल आए. तो वह एक बड़ा रेड फ्लैग है.
  4. अगर किसी व्हाइट अंडे को चाय-पत्ती के जरिए ब्राउन अंडा बनाया गया है. तो आप उसपर नींबू का रस डाल सकते हैं. ऐसे में अगर वह नकली होगा, तो चाय-पत्ती का रंग उतर जाएगा.
  5. व्हाइट अंडे को जब आप हाथ से हिलाते हैं तो उसमें कुछ हिलने की आवाज़ आती है, लेकिन देसी अंडे के साथ ऐसा बिलकुल भी नहीं होता.

- जगत गौतम की रिपोर्ट