Representation Image (PTI)
Representation Image (PTI)
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश हुई. आज भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे. साथ ही अगले चार दिनों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. जिससे सर्दी बढ़ सकती है.
बुधवार को दिल्ली में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि बीते मंगलवार तापमान इससे 5-6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में विज़िबिलिटी काफी कम हो गई थी. आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ यानी की वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को 5 से 9 जनवरी तक प्रभावित कर सकता है.
देश में मौसम बदलने पर भूमध्यसागर, कैस्पियन और लाल सागर के ऊपर हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र बनता है. इस दबाव के कारण हवा सागर की नमी लेकर आगे बढ़ने लगती हैं. हवा की दिशा जिस तरफ होगी, डिस्टर्बेंस का रुख भी वही होगा. इसी को समझकर मौसम वैज्ञानिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की भविष्यवाणी करते हैं.
चार दिन दिल्ली-एनसीआर में रहेगी हल्की बारिश:
फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि 8 जनवरी को, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश/तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है. बाकी 6, 7 और 9 जनवरी के लिए मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में बहुत हल्की बारिश/बूंदा बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे.
हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का अनुमान:
इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार से गुरुवार तक व्यापक से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है.
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जो पश्चिमी यूपी से शुरू होगी. पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 7 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है.