scorecardresearch

Nagpur: ऑनलाइन बेटिंग की लत लगी ऐसी.. बनने वाला था डॉक्टर, लेकिन हार के पैसे ने बनाया दिया चोर

नागपुर में एक ऐसा वाक्या सामने आया जिसे सुन आप भी यकीन नहीं करेंगे. यहां डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने हार के पैसे चुकाने के चक्कर में सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया.

आरोपी चोरी के गहनों के साथ आरोपी चोरी के गहनों के साथ
हाइलाइट्स
  • चुराए सोने के गहने और 20,000 रुपए नकद

  • नौ दिन तक होती रही आरोपी की तलाश

बेशक भारत सरकार ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप पर पूरी तरह से रोक लगा दी हो, लेकिन फिर भी देश के युवा इसके जाल में फस रहे हैं. ताज़ा मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है. यहां डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप की वजह से चोरी करना शुरू कर दिया. नागपुर पुलिस ने युवक के पास से करीब 23 लाख का माल भी जब्त किया है.

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला नागपुर के रेलवे स्टेशन का है, जहां बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची. यहां पहुंची एक ट्रेन में रायपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला चंदवानी परिवार सफर कर रहा था. ट्रेन सफर के दौरान नागपुर स्टेशन पर रुकी और इसी बीच अचानक से महिला का बैग गुम हो गया. महिला के सिरहाने में रखे बैग में सोने के गहने और 20,000 रुपए नकद रखे हुए थे.

नौ दिन की मशक्कत लाई रंग
नागपुर रेलवे पुलिस ने करीब नौ दिनों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद मामले को सुलझा लिया. जांच में पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया. युवक दोबारा 7 अप्रैल को चोरी के इरादे से रेलवे स्टेशन में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था. 

इसके बाद चेकिंग के दौरान युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पकड़ा गया आरोपी युवक महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले का रहनेवाला है. साथ ही युवक का नाम रोहित दूय्येवार है, जो नागपुर के वेटरनरी कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है.

क्यों अपनाया चोरी का रास्ता
रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित के पास से करीब 23 लाख रुपए के गहने बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक बाकी सामान की तलाश जारी है. जांच में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग में काफी पैसा हार गया था, जिसके कारण उसने चोरी का रास्ता अपनाया. 

- योगेश वसंत पांडे की रिपोर्ट